IPL 2024: धोनी से खुद की तुलना करने पर हो चुका है ट्रोल, अब 87 गेंदों में 155 रन जड़ रणजी में रचा इतिहास
IPL 2024, Riyan parag: भारतीय घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में इन दिनों खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में असम क्रिकेट टीम के कप्तान रियान पराग जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के खिलाफ पराग ने असम की तरफ से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।
रियान पराग ने रचा इतिहास: असम के कप्तान रियान पराग ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ महज 56 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह दूसरा सबसे तेज शतक है। वही उनके फर्स्ट क्लास करियर में भी यह दूसरा शतक है। इस शतक के साथ रियान पराग ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1500 रन भी पूरे कर लिए हैं। छत्तीसगढ़ के खिलाफ रियान पराग ने सिर्फ 87 गेंद में 155 रनों की पारी खेली।

टॉप पर ऋषभ पंत: लंबे समय से आईपीएल में रियान पराग राजस्थान रॉयल की तरफ से खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रियान पराग अब तक आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। लेकिन साल 2024 के आईपीएल में रियान टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। रणजी ट्रॉफी इतिहास के शतक लगाने के मामले में ऋषभ पंत टॉप पर हैं।
रियान पराग ने बनाया रिकॉर्ड: ऋषभ पंत ने सबसे तेज शतक जड़ा है। पंत ने महज 48 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया था। वहीं दूसरे नंबर पर अब रियान पराग आ गए हैं। रियान पराग ने 55 गेंद में ऐसा कर दिखाया है। रियान ने नमन ओझा के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की है। पराग से पहले 68 गेंद में शतक जड़कर नमन ओझा सबसे तेज दूसरे शतक बनाने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन पराग अब ओझा से आगे निकल गए हैं।
हो चुके हैं ट्रोल: सोशल मीडिया पर रियान पराग अक्सर ट्रोल होते रहे हैं। रियान पराग ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में खुद की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि वह महेंद्र सिंह धोनी की तरह अंतिम गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर फिनिशर की भूमिका निभाना चाहते हैं।
लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबे समय से खेलने वाले रियान पराग टीम के लिए अब तक कारगर साबित नहीं हो सके हैं। इस बयान के बाद रियान पराग की आलोचना होती रही है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ खुद की तुलना करने पर फैंस उन पर कई बार भड़क चुके हैं।
-
Kal Ka Match Kon Jeeta 10 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
IPL 2026 Updated Points Table: मुंबई की हार ने बिगाड़ा प्ले-ऑफ का गणित! समझें प्वॉइंट्स टेबल का पूरा लेखा-जोखा -
Vaibhav Suryavanshi के लिए खुला टीम इंडिया का दरवाजा? क्या टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड! -
'ऐसा टैलेंट पीढ़ियों में एक बार आता है', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का खेल देख मंत्रमुग्ध हुए शशि थरूर -
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की बढ़ गई मुश्किलें, टीम के सपोर्ट स्टाफ को बैन कर सकती है BCCI -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications