क्या अब भी कोहली के बिना टी-20 वर्ल्ड कप में जाने का जोखिम ले सकता है इंडिया?

IPL 2024 Virat Kohli Century: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के सीजन का पहला शतक लगाने का काम किया। विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का आठवां शतक पूरा किया। वहीं इस सीजन का यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाया गया पहला शतक है। विराट कोहली ने महज 67 गेंद में अपने सौ रन पूरे किए।

नाबाद लौटे किंग कोहली

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को कप्तान फॉफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी निभाई। विराट कोहली अंत तक नाबाद रहे और 72 गेंद में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 113 रन बनाकर डग आउट लौटे। विराट कोहली की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार किंग कोहली की तारीफ कर रहे हैं।

IPL 2024 1

कोहली को मिलेगी टी-20 टीम में जगह?

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज में विराट कोहली शामिल नहीं हो सके थे। इसके बाद से ही ऐसी खबरें भी सामने आने लगी थी कि विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों की तरफ देख रहे हैं। लेकिन विराट कोहली के इस फॉर्म को देखते हुए एक बार फिर यह सवाल उठता है कि क्या विराट कोहली के बिना भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में जाने का जोखिम उठा सकती है?

कोहली कर चुके हैं कमाल

पिछली बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अकेले दम पर टीम को एक हारी हुई बाजी में जीत दिलाने का कारनमा काम किया था। विराट कोहली विपरित परिस्थितियों में भारतीय टीम के लिए संकटमोचक बनकर सामने आते रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली के बिना टी-20 वर्ल्ड कप में जाना भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

इस सीजन बनाए सबसे अधिक रन

आईपीएल 2024 में विराट कोहली लंबे ब्रेक के बाद वापस लौटे थे। ऐसा माना जा रहा था कि विराट कोहली को फॉर्म में आने में काफी समय लग जाएगा। लेकिन विराट कोहली ने पहले ही मुकाबले से अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया।

यही वजह है कि विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप विराजमान है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए अब तक खेले गए पांच मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से 67% रन निकले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी भी टीम के लिए विराट कोहली कितने महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। विराट कोहली 5 मुकाबले में दो अर्धशतक और एक शतक की बदौलत 316 रन बना चुके हैं।

क्रिकेट के कई दिग्गज भी भारतीय चयनकर्ताओं को विराट कोहली को टीम में शामिल करने की गुजारिश कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। ऐसे में वहां की पिचों पर विराट कोहली जैसे बल्लेबाज की जरूरत भारतीय टीम को जरूर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+