IPL 2024: गुजरात को मिल गया हार्दिक पंड्या का बेस्ट रिप्लेसमेंट! ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली, जानें क्या है नाम
IPL 2024, Hardik Pandya: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड इस साल मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच देखने को मिली है। मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को एक बार फिर से खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात टाइटंस को 15 करोड रुपए की रकम देकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को ट्रेड कर लिया है। हार्दिक पंड्या के जाने के बाद गुजरात टाइटंस को एक ऑलराउंडर खिलाड़ी की जरुरत है।
पंड्या ने छोड़ा गुजरात का साथ: गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को कैश फॉर सेल ट्रेड में रिलीज कर दिया है। ऐसे में हार्दिक पंड्या की जगह टीम की कप्तानी अब शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। लेकिन हार्दिक पंड्या जिस तरीके से गेंद और बल्ले दोनों से ही अपना योगदान देते थे। टीम को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है। गुजरात टाइटंस की टीम नीलामी में ऑलराउंडरों पर बड़ी बोली लगा सकती है।

इरफान ने दिया सुझाव: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को हार्दिक पंड्या का बेस्ट रिप्लेसमेंट बताया है। इरफान पठान ने कहा कि मैं देखता हूं कि अजमतुल्लाह ओमरजई गुजरात टाइटंस में जा रहे हैं। क्योंकि वह हार्दिक पंड्या की जगह एकदम फिट बैठते हैं। गुजरात के पास राशिद खान भी हैं। उन्हें वहां एक ऑलराउंडर के अलावा एक अच्छे तेज गेंदबाज की भी जरूरत है। ऐसे में अजमतुल्लाह ओमरजई हार्दिक पंड्या का रोल टीम में बखूबी निभा सकते हैं।
पंड्या ने दिलाया टीम को खिताब: हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस के लिए शानदार कप्तानी किया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस साल 2022 में पहली बार खेलते हुए चैंपियन बन गई थी। साल 2022 में हार्दिक पंड्या ने टीम को खिताब दिलाया था। वहीं इसके अगले सीजन यानी कि साल 2023 में भी गुजरात का प्रदर्शन शानदार रहा था।
गुजरात ने साल 2023 में आईपीएल के दौरान फाइनल तक का सफर तय किया। हार्दिक पंड्या इस दौरान गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन करते नजर आए। गुजरात के लिए खेले गए दो सीजन में हार्दिक पंड्या ने बल्ले से कुल 800 से अधिक रन बनाए। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 11 विकेट झटकने में सफलता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications