IPL 2023: 'ये मेरे भी समझ के परे है', भारतीय तेज गेंदबाजों की लगातार चोटों से हैरान हैं जहीर खान
जहीर खान ने भारतीय गेंदबाजों के बार बार चोटिल होने पर हैरानी जताई है। हालत ये है सिर्फ गेंदबाज ही नहीं बल्कि बल्लेबाज भी गंभीर चोटों के शिकार हो रहे हैं।

IPL 2023: जिस तरीके से भारत के गेंदबाज एक के बाद एक करके मैदान से बाहर होते जा रहे हैं और अपनी चोटों का इलाज करा रहे हैं वह भारत के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान की समझ से परे है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के क्रिकेट डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे जहीर खान इस सीजन में कमेंट्री में भी व्यस्त हैं।
उनका मानना है कि किसी एक शब्द में आप इन खिलाड़ियों की चोटों को बयां नहीं सकते। कुछ न कुछ ऐसी गड़बड़ जरूर मौजूद है। भारतीय तेज गेंदबाज लगातार चोटों से जूझते हुए बाहर होते जा रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह पिछले कई महीनों से बाहर हैं। दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेला। चाहर आईपीएल में वापस आते हैं लेकिन फिर हेमस्ट्रिंग के चलते कुछ मैच मिस करते हैं और वापसी करते हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा स्ट्रेस फ्रेक्चर के चलते पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। वे अपने रिहैबिलिटेशन प्रोसेस के चलते अभी बाहर हैं। जहीर खान ने जियो सिनेमा पर बात करते हुए कहा, "जितना आप इस मामले पर हैरान है उतना ही मैं भी हूं।"
"आपने गेंदबाजों के नाम लिए लेकिन कई बल्लेबाज भी ऐसे हैं जिनको गंभीर चोटें लगी हैं। यह सब मेरी समझ से बाहर है लेकिन इसके पीछे के कारण खोजने होंगे। हमें देखना होगा कि खिलाड़ी किस तरीके से एक पूरे सीजन को देख रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग कैसी है। उनका रेस्ट टू रिकवरी रेश्यो किस तरह से है और बाकी बहुत सारी चीजें हैं जो देखी जानी चाहिए।"
"एक शब्द में इस समस्या को बयान करना बहुत मुश्किल होने जा रहा है। लेकिन मैं कहूंगा की इन बड़ी-बड़ी चोटों के चलते कुछ तो ऐसा है जो इन खिलाड़ियों के साथ गलत हो रहा है।"
जहीर कहते हैं कि अगर आपको आईपीएल खेलना है तो एक सीजन में हद से हद 64 या 70 ओवर आपको फेंकने होते हैं जो बहुत बड़ा वर्क लोड नहीं है। लेकिन जब आप टेस्ट मैच खेलते हैं तो आपको एक ही दिन में 18 से 20 और गेंदबाजी करनी पड़ सकती है जो काफी बड़ा वर्क लोड है।
ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को अपना वर्क लोड बढ़ाना चाहिए क्योंकि आने वाले टाइम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी खेली जानी है। साथ ही जहीर इस बात से भी खुश नहीं है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उमरान मलिक जैसे तेज गेंदबाज का इस सीजन में बुरा हाल कर दिया।
सनराइजर्स ने उमरान मलिक को अधिकतर मैचों से बाहर रखा और जिन मुकाबलों में वे खेले, उन पर 4 ओवर फेंकने का विश्वास भी नहीं किया गया। उमरान इस सीजन में पूरी तरह से बुझ गए।












Click it and Unblock the Notifications