इन खिलाड़ियों की इंजरी ने की है IPL 2023 पर 'चोट', बड़े नाम हुए बाहर, जानिए कौन होंगे उनके रिप्लेसमेंट

IPL 2023 Injured Players: आईपीएल 2023 में कई अहम खिलाड़ी अपनी चोटों के चलते शिरकत करने से चूकने जा रहे हैं। कई खिलाड़ी भारतीय टीम में भी अहम प्रभाव छोड़ते हैं। कौन होंगे उनके रिप्लेसमेंट?

IPL2023 will miss these big players

वैसे तो चोटें खेल का हिस्सा होती है लेकिन हाल ही के समय में हमने देखा है कि खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही चोटिल हो रहें हैं और कई खिलाड़ी तो पीठ की तकलीफ से जूझ रहे हैं जिसमें ताजा नाम श्रेयस अय्यर का जुड़ा है जिनकी उपलब्धता के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 और दिन इंतजार करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 31 मार्च से शुरू हो रही है जहां फ्रेंचाइजी के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे जो भारतीय टीम में भी अपना बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ते हैं। यह सभी खिलाड़ी अप्रत्याशित तौर पर क्रिकेट से बाहर हुए हैं।

rishabh pant

ऋषभ पंत के स्थान पर डेविड वार्नर कप्तान, कीपिंग विकल्प कौन हो सकते हैं?

इसमें सबसे पहला नाम ऋषभ पंत का आता है जिन्होंने पिछले साल दिसंबर के अंत में अपना इतना भयंकर कार एक्सीडेंट झेला है कि क्रिकेट के मैदान पर लौटना फिलहाल दूर की कौड़ी है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं लेकिन अब उनकी जगह पर डेविड वॉर्नर कप्तानी करेंगे। डेविड वॉर्नर ने ऋषभ पंत को एक कप्तान के तौर पर तो रिप्लेस कर दिया है लेकिन विकेटकीपर के तौर पर दिल्ली की टीम अभी भी उनके रिप्लेसमेंट को देख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगाल के अभिषेक पोरेल, कर्नाटक के लुवनिथ सिसोदिया और सौराष्ट्र के शेल्डन जैकसन इस रेस में आगे चल रहे हैं। 19 मार्च को दिल्ली में ट्रायल का सेकंड राउंड होगा जहां पर ऋषभ पंत के विकेट कीपिंग रिप्लेसमेंट के बारे में और अधिक स्पष्टता हासिल हो पाएगी। 36 साल के शेल्डन जैकसन के पास काफी अनुभव है लेकिन बाकी के दो युवा विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह की भरपाई कौन कर सकता है-

मुंबई इंडियंस के लिए एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं जसप्रीत बुमराह जो गेंद से कमाल करते हैं लेकिन वे अपनी पीठ की तकलीफ से इतने परेशान हुए की सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड निकल पड़े। उनकी सर्जरी हो चुकी है और वे लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। इसका मतलब यह है कि मुंबई इंडियंस के पास अपने इस प्रीमियर पेसर की सेवाएं नहीं होंगी। जसप्रीत बुमराह की जगह पर संदीप शर्मा, वरुण आरोन, धवल कुलकर्णी एक रिप्लेसमेंट विकल्प के तौर पर नजर आते हैं। वरुण के पास अनुभव है लेकिन वे अपने प्रदर्शन से नेशनल सिलेक्टर का ध्यान खींचने में कामयाब नहीं हुए इसलिए अब वे इंटरनेशनल सर्किट से बाहर हैं। वहीं संदीप शर्मा एक ऐसे गेंदबाज हैं जो आईपीएल में अपनी उर्जा से जान फूंक चुके हैं। धवल कुलकर्णी पहले भी एमआई की ओर से खेल चुके हैं।

shreyas iyer

श्रेयस अय्यर पर भी तलवार लटकी है-

श्रेयस अय्यर केकेआर के कप्तान हैं और माना जा रहा है कि वह आईपीएल के कुछ मैच तो शुरुआती तौर पर मिस करेंगे ही करेंगे बल्कि पूरे टूर्नामेंट में भी उनके खेलने की गारंटी नहीं है। ऐसे में उनकी जगह पर केकेआर के लिए एक दमदार कप्तान और मजबूत बल्लेबाज का विकल्प चुनने की चुनौती है। केकेआर के पास रिंकू सिंह के रूप में अय्यर का एक कप्तानी विकल्प मौजूद है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज का नाम उछलकर सामने आ रहा है। लेकिन टिम साउदी को भी कप्तानी दी जा सकती है। वही बल्लेबाजी के स्तर पर अय्यर को डेविड मलान और जेसन रॉय जैसे खिलाड़ी रिप्लेस कर सकते हैं। रॉय PSL में गजब की फॉर्म में रहे हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा भी बाहर-

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद रिहैब से गुजर रहे हैं। इस गेंदबाज के स्थान पर केएम आसिफ आ सकते हैं जो पहले चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज रह चुके हैं और उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात मुकाबलों में 7 के इकोनामी रेट से 12 विकेट भी चटकाए थे। कुलदीप सेन के पास भी अच्छी खासी स्पीड है और वह भी एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं लेकिन उनका इकोनामी रेट काफी ज्यादा रहा है। अगर वह अपनी लाइन और लेंथ के साथ थोड़े और कंसिस्टेंट रहते हैं तो अपनी डेथ बॉलिंग को इंप्रूव कर सकते हैं और प्रसिद्ध कृष्णा की कमी नहीं खलने देंगे। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लेने के लिए दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी मौजूद है जिनको आरआर ने 2 करोड़ 60 लाख रुपए की कीमत पर 2022 की नीलामी में लिया था लेकिन डेथ बॉलिंग इनकी भी ताकत नहीं है। इसके बावजूद वे अपने पास काफी अनुभव रखते हैं और उनके पास अंतरराष्ट्रीय मैच में भी 11 टी20 खेलने का तजुर्बा है।

पंजाब किंग्स के जॉनी बेयरस्टो बाहर-

पंजाब पंजाब सिंह के पास भी उनके बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मौजूद नहीं होंगे क्योंकि ईसीबी ने अभी इनको आईपीएल खेलने के लिए मेडिकल क्लीयरेंस नहीं दिया है। जॉनी पिछले सितंबर से क्रिकेट के एक्शन से बाहर है क्योंकि उनको गोल्फ खेलते हुए चोट लगी थी। अगर वह समय पर फिट नहीं होते तो यह पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा झटका होगा।

jason roy

ऐसे में जेसन रॉय एक बार फिर से बढ़िया रिप्लेसमेंट विकल्प के तौर पर नजर आते हैं। एक और अंग्रेज बल्लेबाज विल स्मीड को भी लिया जा सकता है जो बेरस्टो की जैसे ही अटैकिंग खिलाड़ी हैं और स्पिन को भी बढ़िया खेलना जानते हैं। इंग्लैंड के एक और विकेटकीपर बल्लेबाज है टॉम बेंटन हैं जो आईपीएल 2020 नीलामी में नहीं बिके थे लेकिन वे अपने नए शॉट खेलने के तौर-तरीकों के कारण जाने जाते हैं और बेयरस्टो का एक बहुत बढ़िया रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

काइल जैमिसन बैक इंजरी के शिकार-

न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन भी बुमराह जैसी बैक इंजरी के शिकार हैं और उन्होंने भी हाल ही में अपनी सर्जरी कराई है और कुछ महीनों के लिए वे बाहर रहेंगे जिनके स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के पास है रिले मेरिडिथ, वायने पर्नेल जैसे विकल्प मौजूद है। पर्नेल को आईपीएल नीलामी में नहीं लिया गया था लेकिन उन्होंने SA20 लीग में अपनी बढ़िया स्किल दिखाई थी।

विल जैक्स की जगह पर ब्रेसवल आ गए हैं-

बाहर होने वाली खिलाड़ियों की फेहरिस्त में ताजा नाम जुड़ा है इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स का जिन्होंने द हंड्रेड और SA20 लीग जैसे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने आईपीएल डेब्यु के लिए तैयार थे लेकिन चोट के चलते बाहर हो गए और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को को शामिल किया है।

जे रिचर्डसन के तौर पर एक और गेंदबाज बाहर-

जसप्रीत बुमराह के बाद मुंबई इंडियंस को जे रिचर्ड्सन के बाहर होने का भी झटका सहना पड़ा है जो अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी की सर्जरी कराने के चलते 3 महीने के लिए बाहर रहेंगे। उनको बढ़िया तेज गेंदबाज माना जाता है जिनके स्थान पर माना जा रहा है कि क्रिस जॉर्डन को लेकर आया जा सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम में इस बार जोफ्रा आर्चर मौजूद रहेंगे जिन पर गेंदबाजी का दारोमदार बहुत हद तक निर्भर करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+