RCB कब पहनेगी IPL 2023 में ग्रीन जर्सी, जानिए कौन सा होगा वो मैच, क्या इस बार लकी साबित होगी नई किट?
IPL 2023 RCB: 2011 सीजन से अब तक आरसीबी हर आईपीएल में एक मैच के दौरान ग्रीन जर्सी पहनती है। आईपीएल 2023 में यह टीम कब ग्रीन जर्सी में किस मैच में देखने जा रही है?

IPL 2023 RCB Green Jeresey in Hindi: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल के एक सीजन में एक बार ग्रीन जर्सी पहनने के लिए जाने जाती है। उन्होंने पर्यावरण संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 2011 में यह फैसला लिया था और तब से लेकर अब तक टीम 12 बार ग्रीन जर्सी में उतर चुकी है। (Pic Credit- RCB Twitter)
आरसीबी की ग्रीन जर्सी आ गई- आईपीएल 2023 सीजन चल रहा है और आरसीबी ने घोषणा कर दी है कि वह इस बार अपनी ग्रीन जर्सी किस मैच में पहनने जा रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेंगलुरु ने घोषणा की कि वह 23 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में ग्रीन जर्सी पहनकर उतरेंगे।
क्या है आरसीबी की गो-ग्रीन पहल- आरसीबी ने अपने चार अनुभवी खिलाड़ियों की ग्रीन जर्सी में फोटो भी शेयर की है। ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को देखा जा सकता हैं। यह आरसीबी की 'गो ग्रीन' पहल है जहां वे पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के चलते अपने फैंस के अलावा अन्य कई लोगों से तारीफ भी हासिल कर चुके हैं। वे इसके जरिए इकोलॉजिकल मुद्दों को उठाते हैं।
फैंस भी ले सकते हैं ये जर्सी- आरसीबी ने इस जर्सी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, हमारी स्पेशल ग्रीन जर्सी 100% रीसाइकिल्ड मैटेरियल से बनी हुई है। साथ यह भी बताया कि फैंस भी आरसीबी की वेबसाइट और ऐप के जरिए इसको हासिल कर सकते हैं।
क्या इस बार लकी साबित होगी ये जर्सी- आईपीएल जैसे प्लेटफार्म पर इस तरह की पहल अपने आप में सकारात्मक है लेकिन दुर्भाग्य से आरसीबी ग्रीन जर्सी में खेले गए अधिकतर मैच हारती ही है। उन्होंने ऐसे 12 मैच खेले हैं जहां और आठ मैच में उनको हार मिली है। वे केवल 3 बार ही जीत पाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने जब ग्रीन जर्सी में खेला था तो राजस्थान रॉयल्स ने ही उन्हें 19 रनों से मात दी थी।
लेकिन आईपीएल तीन सीजन बाद होम और अवे फॉर्मेट में आया है जहां आरसीबी के पास ग्रीन को अपना लकी कलर बनाने का मौका होगा। आरसीबी ग्रीन जर्सी में खेलने से पहले अपनी ट्रेडिशनल जर्सी में ही दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला करेगी जो क्रमशः 15, 17 और 20 अप्रैल को होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications