IPL 2023: 'मसल्स मैन' धोनी से ये 3 चीजें 'मांगना, उधार लेना और चुराना' चाहते हैं विराट कोहली

Virat and Dhoni in IPL 2023: विराट कोहली धोनी से तीन चीजें लेना चाहते हैं जिसमें सबसे खास चीज वो है जिसको वे चुराने की हद तक भी चले जाएंगे। क्या हैं ये तीन चीजें।

Virat Kohli and MS Dhoni

IPL 2023 Virat Kohli and MS Dhoni: विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी इस समय बिल्कुल अलग प्लेटफॉर्म पर होते हुए भी दिमागी तौर पर लगभग एक जैसी स्थिति में हैं। धोनी तमाम उपलब्धियां हासिल करने के बाद अब सिर्फ आईपीएल का लुत्फ उठा रहे हैं।

कोहली भी तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के बाद केवल एक बल्लेबाजी के मजे उठा रहे हैं। उनकी फॉर्म भी वापस आ चुकी है। हाल ही में आरसीबी vs सीएसके के मैच के दौरान जब दोनों दिग्गज मिले तो कोहली ने एक ट्वीट भी शेयर किया था।

धोनी के गले लगते हुए कोहली ने दो दिल शेयर किए थे। कोहली धोनी से बहुत कुछ सीखते आए हैं। हाल के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा वे धोनी से 'क्वाड्रिसेप्स, काफ और धैर्य' लेना चाहते हैं।

क्वाड्रिसेप्स जांघ की मसल्स है और काफ पिंडली की मसल्स है। धोनी शरीर में काफी मजबूत खिलाड़ी रहे हैं। उनके पैर खासकर काफी ताकतवर रहे हैं। कोहली ने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान ये खुलासा किया है।

Recommended Video

    IPL 2023: Virat Kohli के कैच पकड़ते ही Anushka Sharma ने स्टैंड में किया ये | वनइंडिया हिंदी

    धोनी की मजबूती से प्रभावित विराट- विराट कोहली से पूछा गया कि वे धोनी से क्या 'मांगना, उधार लेना और चुराना' चाहेंगे, तो पूर्व कप्तान का जवाब था- क्वाड्रिसेप्स, काफ और धैर्य। यानी धोनी का कूल माइंड ऐसी चीज है जिसको वे चुराना भी पसंद कर लेंगे।

    इस उम्र में भी जलवा बरकरार- धोनी इस समय 42 साल के हो चुके हैं और अब भी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन वे बैटिंग में बहुत ही नीचे आते हैं जिससे कई बार लगता है कि अभी भी अपनी क्षमता का वे पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

    विराट भी बढ़िया फॉर्म में हैं- दाए हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ने इस सीजन के दौरान भी 210 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। दूसरी ओर कोहली ने भी बढ़िया सीजन को इंजॉय किया है। वे अभी तक 142.35 के स्ट्राइक रेट और 55.80 के औसत के साथ 279 रन बना चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+