IPL में CSK vs GT के अब तक हुए मुकाबलों में क्या-क्या हुआ, चारों मैचों में देखने के लिए मिली हैं दो खास चीजें

IPL 2023 Final CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें काफी मजबूत हैं। दोनों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में दो समानताएं लगातार दिखाई देती हैं।

Chennai Super Kings and Gujarat Titans

IPL Final GT vs CSK Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला करने जा रही है। इससे पहले यह दोनों टीमें आईपीएल में चार बार एक दूसरे के आमने सामने आ चुकी है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह हार्दिक पांड्या एंड कंपनी के पक्ष में जाता है जिन्होंने तीन बार धोनी एंड कंपनी को मात दी और एक मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस को यह हार आईपीएल के इसी सीजन के प्लेऑफ मुकाबले में पहले क्वालीफायर के दौरान मिली थी। आइए देखते हैं इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में हुए अब तक इन चारों मैचों में क्या-क्या हुआ था।

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल मैचों में क्या हुआ-

1. क्वालीफायर वन- आईपीएल 2023 यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जहां गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए जिसमें रुतुराज गायकवाड ने 44 गेंदों पर 60 और डेवॉन कोन्वे ने 34 गेंदों पर 40 रनों की बढ़िया पारी खेली। इसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन बना पाई।

2. आईपीएल 2023 के ही दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब गुजरात की टीम चेन्नई के सामने आई तो टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड पर सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भी गुजरात की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

चेन्नई की टीम ने गायकवाड के 50 गेंदों पर 92 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने गिल के शानदार अर्धशतक और अंत में राहुल तेवतिया व राशिद खान की बेहतरीन फिनिशिंग के दम पर मैच 20वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।

3. आईपीएल 2022 में पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इन दोनों टीमों का मैच हुआ जहां गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ही पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

मजेदार बात यह है कि गायकवाड ने फिर से 48 गेंदों पर 73 रन ठोक दिए और इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने डेविड मिलर के नाबाद 94 रनों के दम पर टारगेट को 19.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। राशिद खान ने फिर से बढ़िया करते हुए 21 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली थी।

4. सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जो पिछले सीजन के दौरान खेला गया था और यहां पर भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती है और फिर से रुतुराज गायकवाड ही 49 गेंदों पर 53 रनों की सबसे बड़ी पारी खेलते हैं।

चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन का स्कोर बनाती है जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस रिद्धिमान साहा की शानदार हाफ सेंचुरी के दम पर 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर इस टारगेट को हासिल कर लेती है।

दो चीजें साफ नजर आती हैं- अभी तक हुए इन मैचों से पता चलता है कि चारों बार चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी की और उन्हें सिर्फ एक बार ही जीत मिली। हर बार उनके ओपनर रुतुराज गायकवाड अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। ऐसे में आज के मुकाबले में देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स फिर से पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरती है या उतरने पर मजबूर होती है और गायकवाड एक बार फिर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतक लगाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+