IPL 2023: सहवाग और गावस्कर ने हार्दिक पांड्या को माना GT की हार का 'दोषी', अंतिम दो गेंदों पर ऐसा क्या हुआ
IPL 2023 Final: वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर ने अंतिम ओवर की 2 गेंदों पर मोहित शर्मा की लय बिगाड़ने के लिए हार्दिक पांड्या को दोषी माना है और उन्हें लताड़ लगाई है।

IPL 2023 Final GT Defeat Reasons: आईपीएल 2023 का फाइनल मैच करीब से देखने के बाद पता चलता है कि गुजरात टाइटंस की टीम के लिए अंतिम दो गेंद विलेन साबित हुई। यहां गेंदबाज ने शुरू की 4 गेंद बहुत ही सटीक की थी, लेकिन अंतिम दो गेंदों पर ऐसा क्या हुआ जो रवींद्र जडेजा ने पहले छक्का और फिर चौका लगा दिया?
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी और गुजरात टाइटंस के अनुभवी बॉलर मोहित शर्मा (Mohit Sharma) गेंदबाजी पर थे। मोहित ने इससे पहले ओवर में लगातार गेंदों पर 2 विकेट लिए थे। वे इस सीजन के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी टॉप तीन में है।
ऐसे में मोहित ने जब शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा को शुरू की चार गेंद करके केवल 3 रन दिए तो कोई कारण नहीं बनता था कि वह अगली दो गेंदों पर 10 रनों का बचाव ना कर पाते। लेकिन हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा ने यहीं पर मैच्योरिटी नहीं दिखाई।
हार्दिक को एक कप्तान के तौर पर विकसित होते हुए देखा गया है लेकिन इस मुकाबले में वह ऐन मौके पर चूक गए। मोहित शर्मा के पास अंतिम 2 गेंद फेंकने से पहले पानी भेजा गया और हार्दिक पांड्या ने भी आकर उनसे बात की। इसने गेंदबाज की लय को खराब किया और उनकी लाइन भी खराब हुई।
मोहित की अगली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने लांग-आन पर छक्का लगा दिया फिर अंतिम गेंद जैसे लाइग साइड पर बोनस ही थी।गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए हार्दिक पांड्या को लताड़ लगाई है। गावस्कर का कहना है कि, जब गेंदबाज इतनी बढ़िया बॉलिंग कर रहा हो तो आपको उसे डिस्टर्ब करने की जरूरत नहीं है। मोहित जानते थे कि उन्हें क्या करना है, लेकिन आपने उनकी लय बिगाड़ दी।
वीरेंद्र सहवाग ने भी क्रिकबज पर बात करते हुए यही कहा। सहवाग कहते हैं कि, अगर मोहित अंतिम ओवर में चौका-छक्का खा रहे होते तो हार्दिक को बात करने की जरूरत थी। लेकिन जब चार परफेक्ट गेंद फेंक दी गई तो गेंदबाज को डिस्टर्ब करने की कोई जरूरत नहीं थी।
सहवाग कहते हैं, "हो सकता है, हार्दिक ने यह पूछा हो कि बॉलर को फील्डिंग में किसी बदलाव की जरूरत है या नहीं लेकिन, यदि मैं मैदान पर होता, तो मैं गेंदबाज को तंग ना करता।"
बता दें गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का स्कोर खड़ा करने के बाद बारिश के चलते रिवाइज टारगेट में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार गई।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications