'डेविड आप IPL खेलने मत आइए', वीरेंद्र सहवाग ने उड़ाई वार्नर की धीमी बल्लेबाजी की धज्जियां

IPL 2023 David Warner: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं वह तरीका भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को लताड़ लगाई है।

Virender Sehwag and warner

David Warner Slow Batting: आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान संभाल रहे हैं क्योंकि ऋषभ पंत अभी लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हैं। इस दौरान डेविड वॉर्नर लगातार रन भी बना रहे हैं। हर मैच में उनके बल्ले से कोई न कोई ठीक-ठाक पारी निकल ही जाती है लेकिन टीम पर उसका इंपैक्ट खास नहीं पड़ रहा है क्योंकि वे धीमी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

वार्नर का स्ट्राइक रेट- दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में गुवाहाटी की बल्लेबाजी पिच पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेला और उनको 200 का बड़ा टारगेट चेज करना था लेकिन यह टीम केवल 142 रन बना पाई और 57 रनों से मैच हार गई। इस तरह की हार आपके रन रेट पर भी नेगेटिव असर डालती है जो बाद में प्लेऑफ के समीकरणों के लिए काफी अहम भी साबित हो सकता है। वार्नर ने इस मुकाबले में 55 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली जिसके लिए भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की बुरी तरह से आलोचना की।

इंग्लिश में बोलना जरूरी है- मैच के बाद बाद अपने विश्लेषण के दौरान वीरेंद्र सहवाग क्रिकबज के शो पर एक विशेषज्ञ के तौर पर बैठे थे। सहवाग ने साफ-साफ चेतावनी दी वार्नर को ऐसे में आईपीएल खेलना छोड़ देना चाहिए। यह शो हिंदी में आ रहा था लेकिन वीरेंद्र सहवाग वार्नर से इतने परेशान थे कि उन्होंने कहा कि यहां इंग्लिश में बोलना जरूरी है ताकि डेविड मेरी बात को सुने और समझे कि आईपीएल में उनसे क्या अपेक्षा की जाती है।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, मुझे लगता है कि अब टाइम आ गया है कि हम इंग्लिश में बात करें ताकि वार्नर इस बात को सुनें और हर्ट फील करें। डेविड, अगर आप सुन रहे हैं तो प्लीज अच्छा खेलें। 25 गेंद पर 50 रन बनाए और जायसवाल जैसे खिलाड़ी से सीखे जिन्होंने 25 गेंद पर अपनी 50 पूरी की। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप आईपीएल खेलने के लिए मत आइए।

इससे तो आउट हो जाते- सहवाग कहते हैं कि टीम के लिए और भी बेहतर होता अगर वार्नर 30 रन पर आउट हो जाते लेकिन उन्होंने 55 रनों की पारी खेलकर गेंदों को जाया किया। टीम के पास ईशान पोरल और रोवमैन पॉवेल जैसे बल्लेबाज हैं जो वार्नर के आउट होने के बाद जल्दी आ सकते थे और कुछ किया जा सकता था। बड़े हिटिंग बल्लेबाजों के लिए खेलने के लिए ज्यादा गेंद ही नहीं बची थी।

हार की जिम्मेदारी लेनी होगी- रोहन गावस्कर भी कहते हैं कि, अगर आप 8 गेंद पर 8 रन बनाते हैं तो हम कह सकते हैं कि कोई बात नहीं आपको लय नहीं मिली। लेकिन आप कप्तानी कर रहे हैं और आपके पास अनुभव भी है। आंकड़े बताते हैं कि आपने आईपीएल में सबसे तेज 6000 रन भी पूरे किए हैं तो आपसे ऐसी पारी की कल्पना नहीं की जाती है। वार्नर अगर दिल्ली कैपिटल के कप्तान नहीं होते तो उन्हें अभी तक रिटायर हर्ट कर दिया जाता। अगर यह टूर्नामेंट कोई भारतीय खिलाड़ी खेल रहा होता तो इस टूर्नामेंट में उसका लास्ट मैच होता। वार्नर को हार की जिम्मेदारी लेनी होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+