IPL 2023 से पहले विराट कोहली का बदला LOOK, 'जादूगर' से कटवाए बाल, ये स्टाइल है या टोटका?

Virat Kohli & IPL:आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली आईपीएल में अभी तक 6592 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं।

Virat Kohli

Virat Kohli New Look Pics Viral: दौलत-शौहरत के खेल आईपीएल 2023 का महाकुंभ 31 मार्च से शुरु होने जा रहा है। जहां फैंस इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दिग्गज क्रिकेटर्स अपनी-अपनी टीमों की रणनीतियों को तैयार करने में जुट गए हैं तो वहीं इसी सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और रॉयल चलैंजर्स बैंगलोर आईपीएल के दिग्गज विराट कोहली अपने लुक की वजह से चर्चा में आ गए हैं, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कोहली ने अपनी हेयरस्टाइल बदली है, उन्होंने अपने हेयर छोटे-छोटे करा लिए हैं, उनके चाहने वाले उनके नए लुक की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

किसी ने उनके स्टाइल पर उन्हें 'COOL' कहा है तो किसी ने उनको 'डैशिंग' कहकर संबोधित किया है। खास बात ये है कि कोहली ने अपने हेयर कट की तस्वीर खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कोहली ने कहा- 'Thanks Magician'

जिसमें उनके साथ उनके हेयरस्टाइलिस्ट आलिम भी दिख रहे हैं,जिन्हें कोहली ने 'जादूगर' कहकर संबोधित किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'Thanks Magician'.

ये उनका स्टाइल है या टोटका?

ये उनका स्टाइल है या टोटका?

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब कोहली ने अपना लुक चेंज किया है। उन्होंने इससे पहले भी कई बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने बाल कटवाएं हैं, अब ये उनका स्टाइल है या टोटका, ये तो वो ही जानें लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि कोहली का नया अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

जॉर्डन टेबैकमैन ने किया था हेयरकट

मालूम हो कि कोहली ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी अपने बाल कटवाए थे, उसक वक्त उनके हेयर स्टाइलिस्ट जॉर्डन टेबैकमैन थे, उस वक्त भी कोहली ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

रन मशीन कहलाते हैं विराट कोहली

रन मशीन कहलाते हैं विराट कोहली

यही नहीं साल 2017 में भी Australia टूर से पहले भी कोहली ने अपना लुक बदला था। ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं, जब विराट ने अपने लुक के साथ प्रयोग किए हैं।

कोहली का बल्ला आग उगल रहा

अब ये उनका शौक है या और कुछ, ये तो वो ही जानें लेकिन इसमें कोई शक ही नहीं कि टीम इंडिया का ये रन मशीन कभी अपने खेल से तो कभी अपने अंदाज से लोगों को चकित करता ही रहता है। मालूम हो कोहली का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। उनका विराट प्रदर्शन जारी है, उम्मीद की जा रही है कोहली का बल्ला आईपीएल में भी जबरदस्त ढंग से बोलेगा।

इस बार RCB की टीम में इन खिलाड़ियों को मिली है जगह

इस बार RCB की टीम में इन खिलाड़ियों को मिली है जगह

  • फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)
  • विराट कोहली
  • मोहम्मद सिराज
  • हर्षल पटेल
  • वानिंदु हसरंगा
  • दिनेश कार्तिक
  • शाहबाज अहमद
  • रजत पाटीदार
  • अनुज रावत
  • आकाश दीप
  • जोश हेजलवुड
  • महिपाल लोमरोर
  • फिन एलेन
  • सुयश प्रभुदेसाई
  • कर्ण शर्मा
  • सिद्धार्थ कौल
  • डेविड विली
  • रीस टॉपले
  • हिमांशु शर्मा
  • मनोज भांडगे
  • राजन कुमार
  • अविनाश सिंह
  • सोनू यादव
  • माइकल ब्रेसवेल

विराट कोहली ने शेयर की ये तस्वीर( Pic Instagram से)

Virat Kohli

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+