IPL 2023: मैच के बाद कोहली और गांगुली ने मिलाए हाथ, दादा ने थपथपाई पीठ, दोनों ने जीते दिल

IPL 2023 in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मुकाबले के बाद विराट कोहली और सौरव गांगुली का हाथ मिलाना फैंस का दिल जीत रहा है।

Virat Kohil and Sourav Ganguly hand shakes

Virat Kohli and Sourav Ganguly Hand Shake: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विराट कोहली पर एक बल्लेबाज से ज्यादा एक ऊंचे कद के खिलाड़ी के तौर पर नजरें बनी हुई हैं। कोहली अब ना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और ना ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान परमानेंट उनके हाथों में है।

हालांकि फाफ डु प्लेसिस की चोट के चलते हुए विराट कुछ मैचों में कप्तानी करते नजर आए थे लेकिन फाफ अब वापस लौट गए हैं और विराट कोहली एक बल्लेबाज के तौर पर फिर से खेल रहे हैं। इसी बीच आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के इस सीजन में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ मुकाबला याद आता है।

उस मैच के समापन के बाद जब दोनों टीमें एक दूसरे से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ रही थी तब विराट कोहली और सौरव गांगुली को एक दूसरे से बचते हुए देखा गया था। दोनों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था और सोशल मीडिया पर यह बातें काफी वायरल हो गई थी कि एक बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर गांगुली के कार्यकाल में कोहली और दादा के बीच जो कड़वाहट आई है वह शायद अभी भी ठीक नहीं हुई है।

दिल जीते गए- ऐसे में जब 6 मई को ये दोनों टीमें फिर एक दूसरे के आमने सामने हुई तो नजरें फिर विराट कोहली और सौरव गांगुली पर थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा तरीके से जीता और मैच के बाद कोहली व गांगुली को एक दूसरे से हाथ मिलाते देखा गया।

गर्मजोशी भरी मुलाकात- दोनों ने ना केवल हाथ मिलाय बल्कि गर्मजोशी से बातचीत भी की। इसके साथ ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगी। इस बार चर्चाएं सकारात्मक थी और लोगों को ये देखकर खुशी हुई कि दोनों दिग्गजों के बीच सब ठीक है। मैच के बाद सौरव गांगुली ने विराट कोहली की पीठ भी थपथपाई।

कुल मिलाकर आज के मैच में दोनों ने पहल की। गांगुली ने बड़ा दिल दिखाया तो विराट कोहली भी पीछे नहीं हटे। जब सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे तो कोहली ने T20 कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद उनसे वनडे कप्तानी ले ली गई थी और टेस्ट कमान उन्होंने खुद ही छोड़ दी थी।

इसी घटनाक्रम के बीच में कोहली और गांगुली के बीच मतभेद की स्थितियां साफ बनती हुई दिखाई दे रही थी। दोनों की राय अलग-अलग थी। बताया जा रहा था कि दोनों के बीच में इगो का टकराव भी है। खैर अब ना तो गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं और ना ही कोहली कप्तान हैं।

अच्छा संदेश- दोनों ही अपने अपने समय के बड़े खिलाड़ी हैं अच्छे कप्तान भी रह चुके हैं। ऐसे में इन दोनों शख्सियतों का एक दूसरे का सम्मान करना युवाओं के बीच अच्छा संदेश लेकर जाता है।

अगर मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए यह करो या मरो का मैच था जो उन्होंने एक तरफा तरीके से जीता क्योंकि आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे जिसके जवाब में डीसी ने 16.4 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया।

अभी जिंदा है डीसी- फिल सॉल्ट ने बेहतरीन पारी खेली। विकेटकीपर ने ओपनिंग में आने के बाद 45 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 6 छक्के लगाए गए। इसके अलावा ने भी रिले रोसोव ने भी 22 गेंदों पर नॉटआउट 35 रन बनाए और इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अभी भी जिंदा है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दसवें स्थान पर खिसक चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+