न्यूजीलैंड क्रिकेट के 'बेदखल' लीजेंड ट्रेंट बोल्ट के नेशनल टीम के लिए 'सपने'

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी भूमिका को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है।

IPL 2023: Trent Boult;

न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket) के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) पिछले साल अगस्त में अपनी टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज किए जा चुके हैं। ऐसा इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के अनुरोध पर ही किया गया था। विडंबना यही है कि एक महान गेंदबाज होने के बावजूद बोल्ट अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से कम ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

सपने खत्म नहीं हुए- लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनना चाहते। बोल्ट इस समय जयपुर में है जहां वे आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा है। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए अपनी विश्व कप में खेलने की इच्छा को जाहिर किया।

2019 में केन से वायदा किया था- बोल्ट वर्ल्ड कप को एक बेहतरीन टूर्नामेंट बताते हैं और कहते हैं कि, उन्हें याद है जब 2019 में उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में हारी थी। तब उन्होंने केन विलियमसन से कहा था कि, 2023 में भारत में होने वाले अगले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में हम फिर से साथ होंगे।

हालांकि इस समय केन घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। लेकिन बोल्ट के मुताबिक ये खिलाड़ी फिट होने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहा है। देखते हैं कि विलियमसन और बोल्ट एक साथ इस विश्व कप में खेल पाते हैं या नहीं।

बोल्ट को प्राथमिकता नहीं- यहां इस बात को ध्यान में रखना होगा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रही है जिनके पास न्यूजीलैंड क्रिकेट का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है। इसके चलते बोल्ट ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से नेशनल टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है।

अखरती भी है ये बेदखली- इतना ही नहीं बोल्ट को टेस्ट मैच खेले हुए 1 साल हो चुका है। ऐसे में जब इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में एक टेस्ट मैच बोल्ट के घर से कुछ ही किलोमीटर दूर हुआ था लेकिन यह खिलाड़ी उसका हिस्सा नहीं था, तो उन्हें काफी बुरा लगा था।

टेस्ट करियर समाप्त समझें या नहीं- बोल्ट ने हालांकि अपना टेस्ट करियर यहीं पर समाप्त होने की उम्मीद नहीं की है। लेकिन वे यह भी जानते हैं कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कभी उस खिलाड़ी को टेस्ट मैचों में मौका नहीं दिया है जिसके पास सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ना हो।

इसलिए बोल्ट वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में वापसी के लिए तो आश्वस्त है लेकिन टेस्ट मैचों में वापसी को थोड़ा कठिन बताते हैं। फिर भी उन्हें अगले साल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज में वापसी की उम्मीद है।

इंटरनेशनल क्रिकेट की मुसीबत बढ़ेगी- बोल्ट का कहना यह भी कहना है कि शायद आने वाले समय में इंटरनेशनल क्रिकेट और भी कठिन दिन देख सकता है क्योंकि लीग क्रिकेट तेजी से बढ़ता जाएगा। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज होने के बाद बोल्ट पहले ही ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग और ILT20 खेल चुके हैं।

बड़ा सवाल- माना जा रहा है वे अगले साल एक और लीग में खेलेंगे। लीग क्रिकेट के बढ़ने से इंटरनेशनल क्रिकेट निश्चित तौर पर परेशानी का सामना करेगा। बोल्ट ने कहा कि दोनों ही तरह के क्रिकेट में इस समय बहुत कुछ हो रहा है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आने वाले सालों में क्या होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+