IPL 2023: मैदान पर हुई तू-तू मैं-मैं और खिलाड़ियों पर जुर्माना, ये रहे इस बार आईपीएल के टॉप विवाद
IPL 2023 Controversies: इस साल मैदान पर कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं जिनको पसंद नहीं किया गया। खिलाड़ियों पर जुर्माने भी लगे।

IPL 2023 Controversies: आईपीएल के इस सीजन में बल्लेबाजों की तरफ से धमाका देखने को मिला है। गेंदबाजों के हिस्से में रन खाना और मेहनत आई है। कई बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां भी खेली हैं और उनमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है। इसके अलावा विवाद भी हुए हैं।
इस सीजन कुछ मौकों पर विवाद भी देखने को मिले हैं। हालांकि क्रिकेट को जेंटलमैन का गेम कहा जाता है लेकिन इस आईपीएल में कई बार तकरार और कहासुनी देखने को मिली है। ऐसी ही कुछ घटनाओं का जिक्र इस लेख में किया गया है। फैन्स को भी इस तरह की चीजें पसंद नहीं आती।
नितीश राणा vs ऋतिक शोकीन
मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले के दौरान नितीश राणा और ऋतिक शोकीन के बीच विवाद हुआ। राणा को आउट करने के बाद शोकीन ने कुछ कहा होगा। इसके बाद नितीश राणा ने पलटवार करते हुए गाली दी। यह फैन्स को भी पसंद नहीं आया। राणा और शोकीन दोनों डोमेस्टिक क्रिकेट में दिल्ली से खेलते हैं। नितीश राणा का वीडियो वायरल हुआ था, फैन्स ने उनको काफी बातें भी सुनाई।
विराट कोहली vs नवीन उल हक
लखनऊ में आरसीबी की टीम का मैच था और विराट कोहली के साथ नवीन उल हक की कहासुनी हो गई। सिराज द्वारा छेड़ी गई लड़ाई में विराट कोहली आ गए। इसके बाद नवीन उल हक ने कोहली के साथ बदतमीजी भी की। कोहली के फैन्स पूरी तरह सपोर्ट में आ गए और सोशल मीडिया पर नवीन उल हक की जमकर क्लास लगाते हुए दिखाया कि कोहली के पीछे उनकी आर्मी खड़ी है।
विराट कोहली vs गौतम गंभीर
नवीन उल हक के बाद कोहली और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर के बीच भी कहासुनी हो गई थी। गंभीर ने कहा कि मेरे खिलाड़ी को गाली क्यों दी। गंभीर ने बेंगलुरु में आरसीबी को हराने के बाद जश्न में एक इशारा किया था। आरसीबी ने लखनऊ को हराकर वापस बदला लिया, यह झगड़ा भी वहां से शुरू हुआ था।
मोहम्मद सिराज vs फिल साल्ट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान फिल साल्ट के साथ सिराज की कहासुनी हुई। स्लेजिंग करना सिराज की आदत बन गई है। लखनऊ के खिलाफ नवीन उल हक के खिलाफ भी उन्होंने लड़ाई शुरू की थी। बाद में कोहली कूदे और उनके ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा था। फिल साल्ट के साथ भी कुछ वैसा ही हुआ। सिराज ने कुछ कहा और साल्ट ने भी पलटवार किया। फैन्स ने सोशल मीडिया पर उसी समय सिराज की क्लास लगाई। इसके बाद शायद आरसीबी की सोशल मीडिया टीम ने ग्राउंड में यह बात पहुंचाई होगी, मैच के बाद सिराज ने साल्ट को गले लगाकर मामला समाप्त कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications