IPL 2023: तमिलनाडु के सीएम ने कहा मैं धोनी का फैन, चेन्नई के लिए खेलते रहने का किया आग्रह

महेंद्र सिंह धोनी को तमिलनाडु का दत्तक पुत्र बताते हुए सीएम ने कहा कि वह चेन्नई के लिए खेलना जारी रखें।

MS Dhoni

MK Stalin on MS Dhoni: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर कई तरह के कयास और अटकलें लगाई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि वह अंतिम सीजन खेल रहे हैं। हालांकि धोनी ने साफ़ तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते रहने के लिए कहा है।

स्टालिन ने धोनी को तमिलनाडु का गॉड लिया हुआ बेटा कहा। एएनआई के अनुसार स्टालिन ने कहा कि मैं महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि तमिलनाडु का दत्तक पुत्र चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखेगा। इस बयान से स्टालिन ने एक तरह से धोनी को निवेदन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी लाखों युवाओं की प्रेरणा है और मैं तमिलनाडु में कई और धोनी बनाना चाहता हूं।

गौरतलब है कि हाल ही में धोनी ने डैनी मॉरिसन के साथ टॉस के समय आईपीएल में खेलने पर बयान दिया था। धोनी ने मॉरिसन को कहा था कि मेरे अंतिम आईपीएल को लेकर निर्णय आपने लिया है, मैंने नहीं। इसके बाद धोनी फैन्स में ख़ुशी की लहर दौड़ गई थी। हर कोई यही चाहता है कि धोनी खेलते रहें।

हाल ही में धोनी और सुरेश रैना की मुलाक़ात की एक फोटो वायरल हुई थी। इसके बाद रैना की तरफ से बयान आया कि धोनी खेलते रहेंगे। रैना ने कहा कि मिलने के बाद धोनी ने बताया कि वह खेलेंगे। ऐसे में माही के अंतिम आईपीएल सीजन की अटकलें समाप्त हो जानी चाहिए। धोनी को देखने के लिए हजारों फैन्स स्टेडियम में आते हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: CSK vs MI के बीच Chepauk में होने वाली है बड़ी जंग, कौन मारेगा बाजी? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+