BCCI से हुई छुट्टी तो प्रीति जिंटा की टीम में पहुंचा यह दिग्गज, पंजाब को पहली बार बनाएगा चैंपियन!
IPL 2023 Punjab Kings: पंजाब किंग्स आईपीएल में अब तक एक बार फिर खिताब पर कब्जा नहीं जमा सकी है। इस बार टीम चैंपियन बनना चाहेगी।

IPL 2023 Punjab Kings: आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदकर सभी को हैरान कर दिया। आईपीएल 2023 की नीलामी में इंग्लैंड के सैम कर्रन को 18.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। इतनी रकम पाने के बाद सैम कर्रन आईपीएल सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए।

शिखर धवन करेंगे पंजाब की कप्तानी
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए शिखर धवन को अपना कप्तान बनाया है। पिछले साल मयंक अग्रवाल ने टीम की कप्तानी की थी। लेकिन इस साल मयंक को पंजाब की टीम ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। मयंक अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेलते नजर आएंगे। शिखर धवन अपनी कप्तानी में पंजाब के लिए पहला आईपीएल खिताब जीतना चाहेंगे।

सुनील जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
साल 1996 से 2001 के बीच भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे मैच खेलने वाले सुनील जोशी पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही सुनील जोशी को चयन समिति के सदस्य के पद से हटाया था। चयन समिति से बाहर निकलने के बाद अब सुनील जोशी को पंजाब किंग्स के लिए बतौर स्पिन गेंदबाजी कोच अहम भूमिका निभानी होगी।

पंजाब के लिए निराशाजनक रहा है आईपीएल
शुरुआती सीजन से अब तक पंजाब किंग्स की टीम एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल नहीं रही है। साल 2014 में टीम ने पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन उस दौरान भी ट्रॉफी जीतने में टीम को कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। कई कप्तान बदलने के बावजूद टीम की किस्मत अब तक नहीं बदली है। ऐसे में शिखर धवन से टीम को खासी उम्मीदें होंगी।

पंजाब किंग्स का ऐसा रहा है प्रदर्शन
2008 - सेमी फाइनल
2009- 5वें स्थान पर
2010- 8वें स्थान पर
2011- 5वें स्थान पर
2012- 6वें स्थान पर
2013- 6वें स्थान पर
2014- रनर अप
2015- 8वें स्थान पर
2016- 8वें स्थान पर
2017- 5वें स्थान पर
2018- 7वें स्थान पर
2019- 6वें स्थान पर
2020- 6वें स्थान पर
2021- 6वें स्थान पर
2022- 6वें स्थान पर
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications