'कहीं और उलझा हुआ है रोहित का मन', एक और जीरो के बाद गावस्कर ने 'हिटमैन' को दी ब्रेक पर जाने की सलाह

रोहित शर्मा आईपीएल में अपनी खराब फॉर्म का एक और नजारा पेश करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए। गावस्कर को लगता है कि रोहित का मन कहीं और है और उन्हें अब ब्रेक लेना चाहिए।

Sunil Gavaskar Rohit Sharma

IPL 2023 Rohit Sharma: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म को देखते हुए भारत के क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर भी परेशान नजर आ रहे हैं। गावस्कर चाहते हैं कि मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम का यह कप्तान अब इस खेल से थोड़ा ब्रेक ले और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में तरोताजा होकर वापस आए।

खराब फॉर्म से जूझते हुए रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए किसी मैच में अनफिट हों, उससे तो एक ब्रेक ही ठीक विकल्प नजर आ रहा है। आईपीएल 2023 की समाप्ति के 1 हफ्ते बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम को 7 जून को ओवल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है।

इस मुकाबले में 15 सदस्यीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं लेकिन उनको बार बार सस्ते में आउट होता देखकर सभी टेंशन में पड़ गए हैं। रोहित ना केवल बल्लेबाजी में सुस्त दिखाई दे रहे हैं बल्कि उनकी फॉर्म कहां है यह किसी को नहीं पता।

आईपीएल 2023 के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में एमआई के कप्तान ने अपने आपको दीपक चाहर की गेंद पर बगैर खाता खोले आउट करा लिया। रोहित को सस्ते में निपटा कर सीएसके ने अपना आधा काम पूरा कर लिया था और उन्होंने बाद में यह मैच आसानी से जीता।

रोहित शर्मा की घटिया फॉर्म के चलते भारत के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी उनका मखौल उड़ाया। सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग द्वारा छह विकेट से एक और जीत दर्ज करने के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात की और कहा कि, मैं चाहता हूं रोहित शर्मा ब्रेक ले लें और अपने आपको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट करें। वे चाहे तो कुछ मैचों के लिए वापस आ सकते हैं। लेकिन अभी ब्रेक ले लें।

रोहित शर्मा की फॉर्म ने मुंबई इंडियंस का बहुत नुकसान किया है। ये टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती थी लेकिन अभी मिली ताजा हार के चलते मुंबई इंडियंस फिर अधर में लटक गए हैं। साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल में 16 बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अनचाहा रिकॉर्ड भी बना दिया- रोहित ने सुनील नरेन, मनदीप सिंह और दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ कर खुद को अनचाही लिस्ट में शामिल कर लिया है। ताजा मुकाबले में रोहित शर्मा स्कूप शॉट मार कर आउट हुए थे जो उनसे नहीं लगा। गावस्कर कहते हैं ऐसा लगता है कि रोहित गेम में है ही नहीं, उनका माइंड कहीं और है।

गावस्कर ने कहा, "अगर आप फॉर्म में हो, तो इस तरह का शॉट खेल सकते हैं। लेकिन जब आपकी टीम का विकेट पहले ही गिर चुका हूं और आप पावर प्ले में बैटिंग कर रहे हो तो आप ऐसे शॉट तुरंत नहीं खेलना चाहेंगे। ऐसा लगता है कि रोहित का दिमाग कहीं और उलझा हुआ है। कप्तान का काम परी को रिपेयर करने का होता है लेकिन रोहित उल्टा विकेट फेंक कर चले जाते हैं।"

इसलिए गावस्कर ने कहा कि रोहित को एक ब्रेक की जरूरत है जो उनको इस उलझन से भी दूर करेगा। लेकिन इसके लिए रोहित और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को फैसला करना होगा। फिलहाल मुंबई इंडियंस की हुई स्थिति देखते हुए लगता नहीं है कि रोहित शर्मा बाहर बैठेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+