SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ राहुल त्रिपाठी ने चलाई अपनी लाठी, टीम को 8 विकेट से मिली शानदार जीत

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। लगातार दो हार झेलने के बाद टीम को यह जीत मिली है।

IPL 2023 SRH vs PBKS

SRH vs PBKS, 14th Match, Indian Premier League 2023: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एडन मारक्रम की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन पहली जीत मिल गई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद की इस जीत में राहुल त्रिपाठी का अहम योगदान रहा।

राहुल त्रिपाठी ने जड़ा अर्धशतक

144 रनों का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने कमाल की बल्लेबाजी की। राहुल ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने 48 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाने का काम किया। कप्तान एडेन मार्करम के साथ मिलकर राहुल त्रिपाठी ने हैदराबाद के लिए 100 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप की। मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रूक ने हैदराबाद के लिए पारी की शानदार शुरुआत की थी।

हैरी ब्रूक और मयंक अग्रवाल ने की थी पारी की शुरुआत

हैरी ब्रूक के रूप में हैदराबाद को पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह की गेंद पर हैरी ब्रूक 14 गेंद पर 13 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। टीम को दूसरा झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। वह नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। मयंक को राहुल चाहर ने सैम करन के हाथों कैच कराया। उन्होंने 20 गेंद पर 21 रन बनाए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने एक छोर से लगातार बड़े शॉट लगाते हुए टीम को जीत दिला दी।

शिखर धवन ने बनाए नाबाद 99 रन

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने सबसे अधिक नाबाद 99 रन बनाने का काम किया। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाने का काम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। पंजाब को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने पहली गेंद पर ही दे दिया। प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

नहीं चले 18 करोड़ वाले सैम कर्रन

मार्को यानसेन ने मैथ्यू शॉर्ट को एलबीडब्ल्यू कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। जितेश शर्मा भी मार्को यानसेन की गेंद पर एडन मार्करम को कैच थमा बैठे। सैम कर्रन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया। वह 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। यंक मार्कंडे की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उनका कैच पकड़ने का काम किया।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (सी), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (w), शाहरुख खान, सैम कुरेन, नाथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+