SRH sv MI: टेंशन नहीं लेने का, अपुन है ना..कैमरन ग्रीन की तूफानी पारी पर फैन्स के मजेदार रिएक्शन

SRH vs MI Match: मुंबई इंडियंस को मुश्किल स्थिति से निकालकर कर कैमरन ग्रीन ने बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

Cameron Green

SRH vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम में 17 करोड़ 50 लाख रुपये की बड़ी राशि के साथ शामिल होने वाले कैमरन ग्रीन चार मैचों में फ्लॉप ही रहे थे। वह कुछ खास नहीं कर पाए। इस बार उनका बल्ला चला और ताबड़तोड़ तरीके से रन आये। कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस की पारी को मुश्किल स्थिति में संभाला।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के जल्दी आउट होने के बाद ग्रीन टिके रहे और धीमी शुरुआत की। आँखें जमने के बाद कैमरन ग्रीन के बल्ले से तूफानी बैटिंग देखने को मिली। कैमरन ग्रीन आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी जड़ने में सफल रहे,

कैमरन ग्रीन ने 33 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। मुंबई इंडियंस की पारी में वह इकलौते बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले से फिफ्टी आई। कैमरन ग्रीन ने 40 गेंदों का सामना किया और 64 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के देखने को मिले।

ग्रीन के अलावा ईशान किशन ने 38 और रोहित शर्मा ने 28 रनों की पारी खेली। हालांकि तिलक वर्मा ने एक बार फिर से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद के गेंदबाजों को पीछे धकेल दिया और मुंबई की टीम को एक बड़ा स्कोर हासिल करने में मदद की। तिलक वर्मा ने 17 गेंदों में 37 रन बनाये।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रनों का शानदार स्कोर हासिल किया। हैदराबाद के लिए मार्को यानसेन सबसे सफल रहे। उन्होंने 2 विकेट झटके। यानसेन ने नई गेंद के साथ भी अच्छी गति और लाइन दिखाई। फैन्स ने ग्रीन की बैटिंग के बाद मजेदार बातें सोशल मीडिया पर कही।

ग्रीन को बड़ी राशि में खरीदने के बाद उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे। इस बारे में बातें भी हो रही थी लेकिन कैमरन ग्रीन ने तूफानी फिफ्टी जड़कर खुद को साबित कर दिया। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर भी कई बड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+