SRH vs MI Today Match Records: आज के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर, रोहित दर्ज कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि
SRH vs MI Match in Hindi: आईपीएल 2023 के सीजन में आज 25वां मुकाबला है जो सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आज के मैच में बनने वाले खास रिकॉर्ड पर एक नजर।

SRH vs MI Today Match in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है। ऐसे लगता है एमआई की टीम लगातार दो जीत के बाद अपनी लय पकड़ चुकी है। उन्होंने पहले दिल्ली कैपिटल्स को हराया और फिर केकेआर की टीम को मात दी। आज वे राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगे।
आज के मुकाबले में रोहित शर्मा पर नजर रहेगी जो जल्दबाजी में अभी तक अपने विकेट खोते हुए नजर आए हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में 6 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं जिसके लिए उन्हें केवल 14 रनों की दरकार है। अभी तक विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं।
रोहित को बरतनी होगी सावधानी- लेकिन रोहित शर्मा को आज वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ संभलकर खेलना होगा जिन्होंने उन्हें 26 गेंदों पर 3 बार आउट किया है और हिटमैन इस दौरान केवल 25 ही रन बना पाए हैं।
आज के मुकाबले में ईशान किशन, पार्थिव पटेल को पीछे छोड़कर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा शिकार करने वाले दूसरे विकेटकीपर बन सकते हैं। पार्थिव पटेल ने अभी तक 28 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे आउट किया है तो वही ईशान 27 को कर चुके हैं। नंबर एक पर क्विंटन डिकॉक हैं जिन्होंने 47 आउट किए थे।
इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एडन मार्क्रम अपने 500 आईपीएल रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में भी 26 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थी और वे ऑरेंज आर्मी के लिए 46.8 के औसत और 145 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर चुके हैं। उन्हें 500 रन पूरे करने के लिए केवल 32 रनों की दरकार है।
Recommended Video

इन रिकॉर्ड्स से रहना होगा सावधान-
स्पिन के सामने धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी किस तरह से फेल होते हैं वो हमने पिछले मैच में देखा था। हैरी ने अपने अधिकतर रन तेज गेंदबाजी पर बनाए थे। 55 गेंदों पर 100 रनों की पारी में उनकी एकमात्र कमी यही दिखाई दी थी। हैरी ने अभी तक लेग स्पिन के खिलाफ ज्यादा संघर्ष किया है जहां उन्होंने 18.53 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से ही बल्लेबाजी की है।
रोहित और ईशान किशन अभी तक इस आईपीएल में कम से कम 2 पार्टनरशिप बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे सबसे तेज ओपनर है।
पीयूष चावला भी आज के मैच में देखने लायक खिलाड़ी होंगे जिन्होंने अभी तक इस सीजन में सबसे बेस्ट इकोनामी रेट निकाला है। विपक्षियों के सामने फिर से एक नई चुनौती होगी।












Click it and Unblock the Notifications