SRH vs MI: रोहित शर्मा ने हासिल किया आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली के क्लब में शामिल

SRH vs MI, Rohit Sharma: रोहित शर्मा से पहले आईपीएल में तीन अन्य बल्लेबाज भी इस बड़े आंकड़े को प्राप्त कर चुके हैं। वह चौथे बल्लेबाज हैं।

Rohit and Virat

Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताबी जीत दिलाने वाले रोहित शर्मा ने कप्तानी के अलावा टीम को बल्ले से भी लीड किया है। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर खेलते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए धमाका किया है। उनके बल्ले से रन आने से मुंबई इंडियंस बड़ा स्कोर खड़ा करने की तरफ बढ़ती है। (Photo: MI/Twitter)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने आईपीएल का एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा से पहले तीन बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं। इस ख़ास क्लब में रोहित शर्मा चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। डेविड वॉर्नर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

दरअसल रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। हैदराबाद के गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर तीसरा ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने पहली दो गेंदों पर लगातर दो चौके जड़ते हुए यह आंकड़ा हासिल कर लिया। उनसे पहले आईपीएल में 6 हज़ार रनों का आंकड़ा तीन अन्य बल्लेबाजों ने हासिल किया था।

रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी के लिए आते ही तूफानी तेवर दिखाए और आकर्षक शॉट जड़े। हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। वह 18 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा को नटराजन की गेंद पर मार्करम ने कैच कर पवेलियन भेजा।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली का नाम आता है। उन्होंने 6844 रन बनाये हैं। उनके बाद शिखर धवन का नाम है। धवन ने 6477 रन बनाये हैं। तीसरे नम्बर पर डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने भी 6109 रन अपने नाम किये हैं। रोहित के बाद सुरेश रैना भी लिस्ट में हैं। रैना ने 5528 रन बनाये हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मार्करम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होने की बात कही। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने परिवर्तन किया। डुआन यानसेन को बाहर कर बेहरनडॉर्फ को प्लेइंग इलेवन में लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+