SRH vs MI: अर्जुन तेंदुलकर ने अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस को जिताया, विकेट भी झटका

SRH vs MI: अंतिम ओवर में हैदराबाद को जीतने के लिए 20 रन की आवश्यकता थी, अर्जुन ने बेहतरीन गेंदबाजी कर मैच बचा लिया।

Arjun Tendulkar

SRH vs MI Match: मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई ने 14 रनों के अंतर से हरा दिया। अंतिम ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और हैदराबाद को 178 के स्कोर पर रोक दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेज शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की भागीदारी कर दी। रोहित शर्मा अच्छा खेल रहे थे लेकिन 18 गेंद में 28 रन बनाकर चलते बने। ईशान किशन भी 38 पर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव इस बार अपना बल्ला चलाने में नाकाम रहे। वह 7 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इस समय मुश्किल में थी लेकिन कैमरन ग्रीन क्रीज पर थे। उनके साथ तिलक वर्मा थे। वर्मा काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। इन दोनों के बीच एक अहम साझेदारी देखने को मिली।

ग्रीन ने 33 गेंदों का सामना करते हुए अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जमा दिया। तिलक वर्मा के साथ उनकी चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। तिलक वर्मा 17 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड ने 16 रन बनाए। ग्रीन 40 गेंद में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई का स्कोर उन्होंने 5 विकेट पर 192 तक पहुंचा दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाये। मार्को यानसेन सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने में सफल रहे। उनके खाते में 2 विकेट आये। उनके अलावा टी नटराजन और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में खेलते हुए हैदराबाद की खराब शुरुआत थी। हैरी ब्रूक 9 और राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद मयंक अग्रवाल और मार्करम ने पारी आगे बढ़ाई। इस बीच शानदार बैटिंग कर रहे मार्करम 22 पर आउट हो गए। उनके बाद अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर चलते बने।

हैदराबाद के 4 विकेट 72 पर गिरने के बाद मयंक अग्रवाल और हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला। क्लासेन ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 16 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों से 36 रन बनाये। दोनों खिलाड़ी मिलकर स्कोर 127 रनों तक लेकर चले गए।

मयंक अग्रवाल के 48 के निजी स्कोर पर आउट होते ही स्थिति बदल गई। अंतिम ओवर में हैदराबाद को 20 रन चाहिए थे। अर्जुन तेंदुलकर ने एक विकेट झटका और 5 रन दिए। हैदराबाद की टीम 178 रन बनाकर आउट हो गई। मुंबई के लिए बेहरनडॉर्फ, मेरिडिथ और पीयूष चावला को 2-2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+