SRH vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, सनराइजर्स हैदराबाद करेगी गेंदबाजी

SRH vs MI Match: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में केकेआर को पराजित किया था। दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं।

SRH vs MI

SRH vs MI Toss and Playing 11: आईपीएल के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद की टीम में बदलाव नहीं हुआ है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में बदलाव की बात कही। उन्होंने कहा कि डुआन यानसेन टीम में नहीं हैं और जेसन बेहरनडॉर्फ टीम में आए हैं। रोहित ने कहा कि जेसन पिछले मैच में भी बाहर नहीं होते लें तबियत ठीक नहीं होने के कारण वह नहीं खेल पाये थे।

रोहित शर्मा ने कहा कि आईपीएल ने 15 सालों का लम्बा सफर तय किया है। हमें इस मैच में अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगाने की जरूरत है और बेहतर क्रिकेट खेलना होगा। युवा खिलाड़ी आईपीएल को महसूस कर पा रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि वे दबाव सहन कर सकते हैं और यह एक अच्छा संकेत है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले मैच में केकेआर को बेहतरीन तरीके से हराया था। मुंबई का यही प्रयास होगा कि इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में मजबूती हासिल की जाए। हैदराबाद को घरेलू फैन्स का पूरा समर्थन मिलेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी अपने पिछले मैच में केकेआर को ईडन गार्डंस में पराजित कर दिया था। हैदराबाद के भी हौसले बुलंद हैं। इस मैच में जीत दर्ज कर हैदराबाद दो अहम अंक लेना चाहेगी। हैरी ब्रूक ने पिछले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी।

SRH बनाम MI प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+