MI vs SRH: कौन बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन, जबरदस्त फॉर्म में हैं दोनों टीमों के बल्लेबाज

IPL 2023 SRH vs MI in Hindi: इस मैच में फॉर्म में आ चुके धुरंधरों का मुकाबला देखने को मिलेगा। जो ज्यादा रन बनाएगा उसकी टीम मैच जीत जाएगी।

SRH vs MI

SRH vs MI Who Will score Most Runs: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 25वां मुकाबला देखने के लिए मिलेगा। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में होने जा रहा है।

1. हैरी ब्रूक- इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो हैरी ब्रूक अपनी फॉर्म पकड़ चुके हैं जिन्होंने केकेआर के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में ओपनिंग करते हुए 55 गेंदों पर नॉटआउट 100 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले वे आईपीएल के सभी मैचों में विफल रहे थे लेकिन एक बार लय पकड़ने के बाद अब उनको लंबी रेस का घोड़ा साबित होना चाहिए।

2. एडन मार्करम- सनराइजर्स के कप्तान स्पिन के भी काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और बढ़िया फॉर्म में लग रहे हैं। पिछले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ इस बल्लेबाज ने तब रन बनाने शुरू किए जब हैरी ब्रूक भी पावर प्ले के बाद शांत पड़ गए थे। मार्करम ने 26 गेंदों पर 50 रनों की बहुत ही प्रभावशाली पारी पारी खेली थी जिसके बाद हैरी का बल्ला भी फिर से बोलने लगा था।

3. सूर्यकुमार यादव- मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में लौट आए हैं जिन्होंने अपने पिछले मुकाबले में केकेआर के ही खिलाफ 25 गेंदों पर 40 रनों की जोरदार पारी खेली थी। यह बल्लेबाज इस फॉर्मेट में बहुत बड़ा खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने एक बार फॉर्म पकड़ ली तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।

Recommended Video

    IPL 2023: SRH vs MI, हैदराबाद के घर में खेलेगी मुंबई की सेना, Playing 11, Preview | वनइंडिया हिंदी

    4. रोहित शर्मा- कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में पिछले मैच की तरह इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं। रोहित अगर जल्दबाजी में बल्लेबाजी ना करें तो वह हर मैच में एक बड़ा स्कोर बना सकते हैं। उनकी अल्ट्रा एग्रेसिव अप्रोच ही अक्सर उनके जल्द आउट होने का कारण बनती है। रोहित फॉर्म में है क्योंकि वह पिछले से पिछले मैच में हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। वे अगर आज थोड़ा भी संभल कर खेलते हैं तो बड़ा स्कोर आएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+