Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - हैदराबाद vs मुंबई
IPL mein kal ka match kaun jita: मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया। मुंबई ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।

IPL 2023 Kal Ka Match Kaun Jita: आईपीएल में कल का मैच मुंबई इंडियंस ने जीता। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को उनके ही घर में जाकर 14 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 विकेट पर 192 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में खेलते हुए हैदराबाद की टीम 178 रनों पर आउट हो गई।
टॉस जीतकर हैदराबाद ने मुंबई को बैटिंग करने के लिए बुलाया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने धाकड़ बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इस बीच रोहित 28 रन बनाकर आउट हो गए। किशन ने 38 और सूर्यकुमार यादव ने 7 रन की पारी खेली।
कैमरन ग्रीन ने एक छोर पर खड़े होकर धमाका कर दिया और टिके रहे। वह 33 गेंदों में अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17 गेंदों में 37 रन बनाए। टिम डेविड के बल्ले से भी 11 गेंदों में 16 रनों की पारी आई।
जवाबी पारी में खेलते हुए पिछले मैच के शतकवीर हैरी ब्रूक के रूप में हैदराबाद को पहला झटका लगा। वह महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद राहुल त्रिपाठी भी 7 के निजी स्कोर पर चलते बने। कप्तान एडेन मार्कराम कुछ देर टिक टिके लेकिन वह भी 22 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
मयंक अग्रवाल और हेनरिक क्लासेन ने टीम को जीत दिलाने का प्रयास करते हुए रन बनाए। क्लासेन ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 16 गेंद में ही 36 रनों की पारी खेल डाली। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंदों का सामना कर 48 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने पर चीजें खराब होती चली गईं।
हैदराबाद को अंतिम ओवर में 20 रन चाहिए थे। अब्दुल समद और भुवेनश्वर क्रीज पर थे। समद रन आउट हो गए और भुवनेश्वर को अर्जुन ने रोहित के हाथों कैच कराते हुए मुंबई को मुकाबला जिता दिया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने सीजन की तीसरी जीत हासिल कर ली।
-
Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने पेड़ लगे- RCB vs SRH -
RCB vs SRH: आरसीबी ने पहले ही मैच में हाथों में काली पट्टी क्यों पहनी? काफी दुखद वजह आई सामने -
RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, कोहली की धुआंधार बैटिंग -
Ananya Birla 2.25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं स्टेडियम? मैच से पहले ही छा गईं बिड़ला खानदान की लाडली -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 28 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH -
IPL 2026 में आर अश्विन का धमाकेदार कमबैक! टूर्नामेंट के लिए हो गया कमेंट्री पैनल का ऐलान, चेक करें LIST -
SRH के लिए पहले ही मैच में Ishan Kishan ने रचा इतिहास, बनाया गजब का रिकॉर्ड, रैना ने दिया विस्फोटक बयान -
IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- RCB vs SRH -
RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में फिर मचेगा गदर! होगी चौके-छक्कों की बारिश? पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 फाइनल! कौन होगा पहला इम्पैक्ट प्लेयर, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications