IPL 2023: सचिन की छाती फूलकर 56 इंच की हुई, खुद ही बेटे अर्जुन को किया सम्‍मानित, वीडियो ने मचाई धूम

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल कर लिया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर विकेटों का खाता खोला।

Sachin and Arjun

IPL 2023, Arjun Tendulkar: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जिस तरह अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए अंतिम ओवर डाला, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। अर्जुन तेंदुलकर के टेम्परामेंट को लेकर भी चर्चा हो रही है। अर्जुन तेंदुलकर ने उस ओवर में विकेट लेते हुए आईपीएल में विकेटों का खाता खोल लिया।

इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर हर कोई अर्जुन की तारीफ कर रहा है। यह वीडियो अर्जुन तेंदुलकर और उनके पिता सचिन तेंदुलकर का है। अर्जुन तेंदुलकर के शानदार अंतिम ओवर के बाद उनको ड्रेसिंग रूम प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। इसे देने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके पिता सचिन तेंदुलकर ही थे।

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद ड्रेसिंग रूम में गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के लिए कोच मार्क बाउचर ने तारीफ की। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन के सीने पर एक मेडल लगाया। यह ड्रेसिंग रूम प्लेयर ऑफ़ द मैच था। अर्जुन ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की और अंत में भी वही किया।

बाउचर ने कहा कि मैंने लड़कों को कहा था कि नई गेंद के साथ एक टोन सेट करना है। यही हमारे दोनों गेंदबाजों ने किया। अर्जुन ने दबाव वाले दूसरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के रूप में अपना पहला आईपीएल विकेट झटका। अर्जुन को मैं बधाई देता हूं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में जहाँ अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला विकेट झटका। वहीं कैमरन ग्रीन के बल्ले से आईपीएल का पहला अर्धशतक आया। कैमरन ग्रीन अंत तक क्रीज पर टिके रहे और नाबाद 64 रनों की पारी खेलते हुए मुंबई को 192 के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए हैदराबाद की टीम ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवा दिए। इसके बाद उनके लिए वापसी करना मुश्किल हो गया। हालांकि हेनरिक क्लासेन और मयंक अग्रवाल ने प्रयास किया था लेकिन उनके आउट होने पर टीम की मुश्किलें और बढ़ गई। अंत में मुंबई ने 14 रन से जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+