Aaj Ka IPL Match: स्टोइनिस, पूरन और प्रेरक की तूफानी पारी, हैदराबाद को 7 विकेट से मिली हार
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन सातवीं हार का सामना करना पड़ा है।

SRH vs LSG, 58th Match, Indian Premier League 2023: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। निकलोस पूरन ने मैदान पर आते ही तीन लगातार छक्का लगाकर मैच को लखनऊ की झोली में डाल दिया। पूरन ने 13 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। जिसकी बदौलत लखनऊ ने तीन विकेट खोकर 185 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
लखनऊ की खराब शुरुआत: 183 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया। हैदराबाद के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने काइल मेयर्स को कप्तान एडन मार्करम के हाथों कैच आउ करा दिया। वह 14 गेंदों में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। काइल मेयर्स इस मैच में आउट फॉर्म नजर आए।
डिकॉक ने बनाए 29 रन: एक छोर से लखनऊ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कुछ आकर्षक शॉट्स लगाने का काम किया। क्विंटन डिकॉक 19 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एडन मार्करम की गेंद पर क्विंटन डिकॉक अभिषेक शर्मा को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाने का काम किया।
प्रेरक मांकड़ ने जड़ा अर्धशतक: दीपर हुड्डा की जगह टीम में शामिल किए गए प्रेरक मांकड़ ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने महज 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस के साथ 50 से अधिक रनों की साझेदारी भी निभाई। प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाने का काम किया।
स्टोइनिस ने बनाए 40 रन: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मार्क्स स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंदों में 40 रन बनाने का काम किया। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा की दो गेंदों पर दो छक्का लगाने के बाद मार्क्स स्टोइनिस कैच आउट हो गए।
हैदराबाद ने बनाए 182 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। हेनरिच क्लासेन ने अब्दुल समद के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन बनाने में सफल रहे।
पिछले मैच यानी राजस्थान के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले अब्दुल समद ने इस मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी की। अब्दुल समद 25 गेंदों में एक चौका और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी दमदार बल्लेबाजी के कारण हैदराबाद की टीम 180 से अधिक रन बनाने में सफल रही।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी।
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, क्रुणल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications