IPL 2023: हैरी ब्रूक के लाजवाब शतक का एकमात्र 'दाग', आईपीएल में खूब रन बनाने हैं तो करना होगा बस एक सुधार

IPL 2023 Harry Brook in Hindi: हैरी ब्रूक के तूफानी शतक में नजर आई एक कमी, पेसरों की हुई खूब धुनाई, लेकिन स्पिनरों के सामने ऐसा रहा हाल। सेंचुरी के बाद ब्रूक ने इस पर क्या कहा-

Harry Brook

SRH vs KKR: आईपीएल के सोलवे सीजन में 19वां मैच काफी खास हुआ जहां सनराइजर्स हैदराबाद के युवा स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने ओपनिंग में आकर धमाकेदार शतक जड़ दिया। हैरी को आईपीएल 2023 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13.25 करोड रुपए में खरीदा था।

बहुत बड़ी उम्मीदों के साथ आए इस बल्लेबाज ने शुरुआत के तीन मैचों में सिर्फ विफलता देखी लेकिन आज जो वापसी हुई है उसके बाद यह खिलाड़ी अब बाकी टीमो के लिए एक खतरा है। सनराइजर्स ने आज ब्रूक का बैटिंग ऑर्डर भी बदला और उनको ओपनिंग में उतारा गया।

जोरदार ताबड़तोड़ शुरुआत- ब्रूक ने ओपनिंग में आते ही ताबड़तोड़ शॉट लगाने शुरू कर दिए और उमेश यादव पर जमकर मोर्चा खोला। देखते ही देखते वे 12 गेंदों पर 32 रन पर पहुंच गए। हालांकि जिस तरह की शुरुआत की थी बीच में वे उतने ही संभलकर खेलने लगे। उस समय कप्तान एडम मार्क्रम जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे।

फिर स्पिनर आए- इस दौरान सनराइजर्स का रन रेट कभी भी समस्या नहीं बना लेकिन ब्रूक की पारी में इस दौरान एक बात साफ दिखाई दी कि वे तेज गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर खेल रहे थे और स्पिनरों के सामने उनको दिक्कत आ रही थी। इसलिए मार्करम के अर्धशतक बनाने के बाद जब वापस तेज गेंदबाज आए तो ब्रूक की मुंह मांगी मुराद पूरी हो गई।

Recommended Video

    IPL 2023: Harry Brook ने बनाया IPL 2023 का पहला शतक, बल्ला चला तो आया शतक| वनइंडिया हिंदी

    तेज गेंदबाजों की फिर जमकर पिटाई हुई। इस मौके पर लॉकी फर्ग्यसुन के खिलाफ हैरी के शॉट्स देखने लायक थे। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और आईपीएल 2023 सीजन का पहला शतक भी बना दिया। इससे पहले सनराइजर्स के खिलाफ ही शिखर धवन ने नॉटआउट 99 रनों की पारी खेली थी।

    पेसरों के खिलाफ- हैरी ने आज 55 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। वे तेज गेंदबाजों के सामने इतने खतरनाक थे कि उन्होंने 26 गेंदों पर 66 रन ठोक दिए जिसमें 9 चौके और तीनों छक्के आए। तेज गेंदबाजों पर उनका स्ट्राइक रेट 253.84 रहा।

    स्पिन के खिलाफ- लेकिन स्पिन के खिलाफ उन्होंने चौकन्ना रहना ही बेहतर समझा क्योंकि 29 गेंदों पर 34 रन बनाए जिसमें 3 चौके लगे और स्ट्राइक रेट 117.24 का रहा। ब्रूक ने इस पारी को खेलने के बाद स्वीकार किया है कि उनको स्पिन के खिलाफ थोड़ी दिक्कत आई लेकिन वह पावर प्ले को अपने एडवांटेज के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे।

    खुद स्वीकार भी किया- उन्होंने आगे कहा, "मैं मिडिल ओवर में स्ट्राइक रोटेट करना चाहता था और बाकी बल्लेबाजों हिटिंग कर रहे थे। यह पिच बेहतर है, हमें गेंदबाजी करते हुए सही लेंथ पर गेंद रखनी होगी और विकेट लेने होंगे। अभी भी काम बाकी है। मेरी गर्लफ्रेंड यहां पर है लेकिन अभी बाकी परिवार चला गया है। मुझे उम्मीद है कि वह मेरे लिए काफी खुश होंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+