IPL 2023: फैन ने खरीदा 20000 का टिकट, तो शुभमन गिल ने दिया अजीब रिएक्शन
Shubman Gill: फैन्स ने महंगा टिकट खरीदा था। उसमें मिलने वाली सुविधा के बारे में जिक्र करने पर गिल की तरफ से मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

IPL 2023, Shubman Gill: आईपीएल का पहला मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इसे गुजरात ने जीता था। मुकाबले से पहले कुछ धाकड़ सिंगिंग और डांस परफोर्मेंस भी देखने को मिली थी। एक फैन ने ओपनिंग सेरेमनी के लिए 20 हजार रुपये का टिकट खरीदा था। इसे सोशल मीडिया पर डालने के बाद शुभमन गिल की तरफ से भी एक शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिली है। (Photo: Instagram)
फैन ने एक पोस्ट डाला है, जिसमें उसे प्रीमियम लाउंज में जाने के लिए गोल्फ कार्ट जैसी गाड़ी ड्राइव करने के लिए मिली है। इसे देखकर गिल खुद को नहीं रोक पाये और मजाकिया प्रतिक्रिया दी। गिल ने लिखा कि सही है भाई। हमें तो वहां चलकर जाना पड़ता है। गिल ने मजाक में ऐसा कहा लेकिन उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फैन ने यह पोस्ट इसलिए डाला था ताकि लोगों को बताया जा सके कि 20 हजार वाली टिकट लेने पर किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं।
गौरतलब है कि आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने गानों से समां बाँध दिया था। उन्होंने फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया था। अरिजीत सिंह के बाद तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपने डांस से दिल जीत लिया। धोनी और पांड्या भी थोड़ी देर के लिए स्टेज पर आये थे और दोनों की अनुपस्थिति में ट्रॉफी दिखाई गई। फोटो भी खींचे गए थे।
गुजरात टाइटंस ने अपने घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया था। धोनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए पांड्या की गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट पर 182 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। बाद में चेन्नई ने लखनऊ को हराकर जीत का खाता खोल लिया।












Click it and Unblock the Notifications