शाहरुख खान को 'पठान' बनते देखकर PBKS खुश, कुंबले ने कहा- अगले हॉफ में आएगा और मजा

IPL 2023 Punjab Kings: सीजन शुरू होने से पहले ही कहा जा रहा था कि अगर पंजाब किंग्स को इस बार बढ़िया करना है तो शाहरुख खान को पठान बनना ही होगा।

IPL 2023: Shahrukh Khan

IPL 2023 in Hindi: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में फिलहाल ठीक प्रदर्शन कर रही है। इन्होंने अभी तक हुए 5 मैचों में तीन जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में चौथा स्थान बनाया हुआ है। इस टीम के धाकड़ बल्लेबाज शाहरुख खान की प्रतिभा के बारे में पिछले कुछ सीजन से लगातार बातें हो रही है लेकिन आईपीएल में उनके ज्यादा जलवे नजर नहीं आए थे।

मौजूदा सीजन में प्रदर्शन- लेकिन अब लगता है आईपीएल 2023 में शाहरुख खान अपनी बल्लेबाजी की लंबी छाप छोड़ने के मूड में हैं। इस सीजन में पंजाब किंग्स का पहले मैच मोहाली में केकेआर के खिलाफ हुआ था। उस मुकाबले में शाहरुख खान ने नंबर 7 पर आकर 7 गेंद खेली और 11 रन बनाए थे और महत्वपूर्ण ये रहा कि वे नॉट आउट रहे।

अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुआ जिसमें खान 10 गेंद पर 11 रन बना पाए। फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल चार ही रन बनाए लेकिन उस मुकाबले में शिखर धवन को छोड़कर पूरी टीम की बल्लेबाजी धराशाई हुई थी। यह वो मैच है जो धवन के 99 रनों के लिए याद किया जाएगा।

असली झलक यहां दिखी- फिर आता है वह मुकाबला जहां शाहरुख खान ने अपनी बल्लेबाजी की असली झलक दिखाई जहां उन्होंने 9 गेंदों पर 22 रन ठोके जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल था। गुजराट टाइटंस के खिलाफ इस मैच में पंजाब किंग्स के मिडिल ऑर्डर के सभी बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब स्ट्राइक रेट पर बैटिंग की थी।

राजपक्षे जैसा तेज खिलाड़ी 26 गेंद पर 20 रन बना पाया था, सैम करन, जितेश शर्मा ने भी खूब संघर्ष किया। ऐसे में शाहरुख खान की वो पारी काफी दमदार थी। जीटी के खिलाफ शाहरुख खान की उस बल्लेबाजी का असली असर पंजाब किंग्स के ताजा मुकाबले में देखने के लिए मिला।

Recommended Video

    IPL 2023: दो जबरदस्त फील्डिंग के प्रयास, KL Rahul और Sharukh Khan के अश्विसनीय कैच | वनइंडिया हिंदी

    शाहरुख बन गए 'पठान'- लखनऊ में सुपर जायंट्स और किंग्स के बीच बहुत ही कांटे की टक्कर देखने को मिली जहां शाहरुख खान ने टॉप की फिनिशिंग करते हुए साबित कर दिया कि वे इस सीजन में 'पठान' बनना चाहते हैं। जैसे फिल्मी पर्दे के शाहरुख खान ने 'पठान' किरदान निभाकर अपनी जबरदस्त वापसी की।

    शाहरुख ने इस मुकाबले में 10 गेंद पर 23 रनों की नाबाद पारी खेली। दो छक्के और एक चौका लगाया और किसी भी तरह की उलटफेर नहीं होने दी। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और पंजाब टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने जियो सिनेमा पर शाहरुख खान की बल्लेबाजी की तारीफ की है।

    उन्होंने कहा, "वो एक फिनिशर है। वह तमिलनाडु के लिए यही काम करता आया है और ऐसा करते देखना बहुत अच्छा है। उसने इससे पिछले मैच में भी एक बढ़िया कैमियो किया था। लेकिन इस बार काफी दबाव में पारी खेली थी और अंतिम ओवर में पीबीकेएस को 10 रन प्रति ओवर की औसत से चलने की दरकार थी। सिकंदर रजा इससे पहले ओवर में आउट हो गए थे और दूसरे छोर पर हरप्रीत बरार थे।"

    कुंबले को लगता है कि अब शाहरुख खान काफी कॉन्फिडेंस होंगे और टूर्नामेंट के अगले भाग में और भी खतरनाक बल्लेबाज दिखाई देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+