IPL 2023 Schedule: आईपीएल के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, धोनी-पांड्या की टीमों के बीच पहला मुकाबला
इस साल होने वाले महिला प्रीमियर लीग के बाद पुरुष आईपीएल होना है, पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और गत विजेता गुजरात टाइटंस के बीच होगा।

IPL 2023 Schedule: महिला प्रीमियर लीग का कार्यक्रम आने के बाद हर किसी को पुरुष आईपीएल के कार्यक्रम का इन्तजार था। यह भी अब समाप्त हो गया है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का फाइनल होने के चार दिनों बाद ही पुरुष आईपीएल का आगाज हो जाएगा। इसमें गुजरात टाइटंस पिछला सीजन जीतने के कारण पहला मैच खेलेगी लेकिन एक और टीम इसमें चौंकाने वाली है। 31 मार्च को आईपीएल का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

पहला मुकाबला अहमदाबाद में होगा
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले मैच में गुजरात के सामने खेलेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी की टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन कुल 12 वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे। होम और अवे वेन्यू के हिसाब से मैच होंगे। 2020 में कोरोना वायरस के बाद ऐसा नहीं हो रहा था।

कुल 12 वेन्यू पर होंगे आईपीएल के मैच
इस बार अहमदबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला में मुकाबले खेले जाएंगे। दस वेन्यू टीमों के हैं। धर्मशाला और गुवाहाटी को अलग से जोड़ा गया है। अहमदाबाद में पहला मैच खेला जाएगा और इसी शहर में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।

इस बार 18 डबल हेडर रखे गए हैं
डबल हेडर मैचों के समय पहला मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। 31 मार्च से लेकर 28 मई तक टूर्नामेंट चलेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद 2 अप्रैल को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच एक बड़ा मैच देखने को मिलेगा। इस सीजन कुल 18 डबल हेडर होंगे। टूर्नामेंट लगभग पूरे दो महीने तक खेला जाएगा।

टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है
टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को रखा गया है। वहीँ ग्रुप बी में चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, आरसीबी और गुजरात टाइटंस को रखा गया है। लीग चरण में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ़ और फाइनल का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

घरेलू टीमों के मैच स्टेडियम में देखने को मिलेंगे
घरेलू मैदानों पर मुकाबले होने से फैन्स के लिए अच्छी चीज होगी। अपनी होम टीम को सपोर्ट करने का अलग ही मज़ा होता है। कहा जा रहा था कि इस बार राजस्थान रॉयल्स के कुछ मैच जोधपुर में हो सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा। सभी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications