IPL 2023: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में जा पाएगी? जानें रोहित शर्मा की टीम कैसे जा सकती है आगे

मुंबई इंडियंस के पास प्लेऑफ़ में जाने का मौका है। अगला मैच जीतने के अलावा कई और फैक्टर भी अहम हैं।

Mumbai Indians

IPL 2023, Mumbai Indians Playoffs scenario: इस आईपीएल में बड़े-बड़े स्कोर चेज करने वाले मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 5 रनों के करीबी अंतर से हार गई। टीम की इस हार से प्लेऑफ़ में जाने की संभावनाओं पर असर पड़ा है। हालांकि मुंबई के पास अभी भी मौका है।

मुंबई इंडियंस के पास फ़िलहाल एक मुकाबला और बचा हुआ है। 13 मैचों में मुंबई ने 7 में जीत दर्ज करते हुए 14 अंक हासिल किये हैं और टॉप चार में बनी हुई है। ऐसे में किस तरह मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में जा सकती है, इसके बारे में इस लेख में जिक्र किया गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत जरूरी

मुंबई इंडियंस को सबसे पहले अपना मुकाबला जीतना है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम अपना अगला मैच खेलने वाली है। इसमें जीत दर्ज पर अंकों की संख्या 16 करनी होगी। नेट रन रेट पर कुछ नहीं छोड़ना है। इसके बाद आरसीबी और पंजाब अपने अगले दो में से एक मैच हार जाए। हालांकि आरसीबी की टीम मुंबई के बाद अपना अंतिम मैच खेलेगी, ऐसे में हैदराबाद को बड़े अंतर से हराते हुए मुंबई को 16 अंक हासिल करने होंगे।

हैदराबाद से हार पर भी प्लेऑफ़ की संभावना

मुंबई की टीम हैदराबाद से हार के बाद भी आगे जा सकती है लेकिन इसके लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर सब कुछ टिका रहेगा। आरसीबी और पंजाब को एक मैच हारना होगा। इस कड़ी में केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के भी 14 अंक हो सकते हैं लेकिन रॉयल्स की नेट रन रेट मुंबई से अच्छी है, वहां मुंबई मात खा जा जाती है।

क्या मुंबई टॉप 2 में आ सकती है?

मुंबई टॉप दो में आ सकती है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने मैच हारने होंगे। इसके अलावा मुंबई को बड़े अंतर से हैदराबाद को पराजित करना होगा। अगर आरसीबी और पंजाब अपने मैच जीत जाते हैं, तो मुंबई को टॉप दो के पा टॉप दो के लिए बेहतर नेट रन रेट होना चाहिए। यह काम इतना आसान नहीं लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+