IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर पिता सचिन हुए भावुक, दिया ये अहम संदेश
Arjun Tendulkar Debut: केकेआर के खिलाफ मैच में आईपीएल डेब्यू के बाद अर्जुन तेंदुलकर को पिता सचिन तेंदुलकर ने अहम सलाह दी है।

IPL 2023, Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया। पिछले साल भी अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई की टीम में शामिल थे लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई। इस बार वह डेब्यू करने में सफल रहे। (Image: Sachin/Twitter)
हर पिता चाहता है कि उसका बेटा खेलते हुए आगे बढ़े। आईपीएल में अर्जुन के डेब्यू के बाद सचिन तेंदुलकर के लिए भी यह पल आया। सचिन तेंदुलकर ने मुकाबले के बाद अर्जुन तेंदुलकर के लिए भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा और आईपीएल डेब्यू के लिए बधाई भी दी।
सचिन ने लिखा कि अर्जुन तुमने आज अपने क्रिकेटिंग सफर में एक अहम कदम बढ़ाया है। एक पिता के रूप में तुमसे मैं बहुत प्यार करता हूं और जानता हूं कि इस गेम को तुम वह सम्मान दोगे, जिसका वह हकदार है। बदले में तुमको वह सम्मान वापस मिलेगा।
सचिन ने आगे लिखा कि तुमने इस स्तर तक आने के लिए काफी मेहनत की है। मैं समझता हूं कि तुम ऐसा करना जारी रखोगे। यह तो इस शानदार सफर का आगाज है। भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। गौरतलब है कि डेब्यू से पहले सचिन और अर्जुन के बीच बातचीत भी हुई थी। दोनों को साथ देखा गया था।
हालांकि डेब्यू मैच अर्जुन तेंदुलकर के लिए कुछ खास नहीं रहा, वह नर्वस दिख रहे थे। अर्जुन तेंदुलकर ने नई गेंद के साथ शुरुआत करते हुए स्विंग हासिल की लेकिन विकेट नहीं ले पाये। उनसे इस मैच में महज 2 ही ओवर कराए गए, इस दौरान उन्होंने 17 रन खर्च किये।
अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टैंड्स में मौजूद थीं। सारा ने भी अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरीज में भाई पर गर्व महसूस करने वाली बातें लिखीं। अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप प्रदान की। रोहित शर्मा मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।
Arjun, today you have taken another important step in your journey as a cricketer. As your father, someone who loves you and is passionate about the game, I know you will continue to give the game the respect it deserves and the game will love you back. (1/2) pic.twitter.com/a0SVVW7EhT
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 16, 2023
रोहित शर्मा पेट खराब होने के कारण टॉस के लिए नहीं आए और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव आए। हालांकि रोहित बाद में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे। मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 5 विकेट से यह मैच हरा दिया और टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली।
अर्जुन तेंदुलकर उस खास क्लब में शामिल हो गए जहाँ अन्य कोई खिलाड़ी नहीं पहुँच पाया। पिता सचिन के बाद अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेला। ऐसा आईपीएल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। पिता के बाद पुत्र अब तक नहीं खेल पाया, अर्जुन ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए।












Click it and Unblock the Notifications