RR vs SRH: बटलर-सैमसन ने उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, राजस्थान रॉयल्स ने बनाया एक पहाड़ जैसा स्कोर

RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए एक बड़ी भागीदारी की।

Buttler and Samson

RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स ने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 95 रनों की पारी खेली। (Photo: RR/Twitter)

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए धमाकेदार 54 रनों की साझेदारी की।

इस बीच जायसवाल 18 गेंदों का सामना कर 35 के निजी स्कोर पर यानसेन का शिकार बन गए। यहां से संजू सैमसन और जोश बटलर ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जोस बटलर अपना अर्धशतक जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिके रहे।

संजू सैमसन ने 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस बीच जोस बटलर धमाकेदार बैटिंग करते हुए शतक के करीब पहुंच गए लेकिन 95 के निजी स्कोर पर उनको भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर दिया। इस तरह वह शतक से चूक गए। बटलर शतक जड़ते तो इस सीजन उनका पहला और आईपीएल में ओवरऑल छठा शतक होता।

संजू सैमसन 38 गेंदों का सामना करते हुए 66 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। हेटमायर 7 रन पर नाबाद रहे और रॉयल्स ने 2 विकेट पर 214 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। हैदराबाद के लिए यानसेन और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट झटका।

राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, विवरांत शर्मा, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+