Fantasy Cricket: RR vs SRH मैच के चार गेंदबाज जो आज साबित हो सकते हैं टॉप बॉलर्स
RR vs SRH Top Bowlers: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगे सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स। आइए देखते हैं इस मैच के टॉप बॉलर कौन हो सकते हैं।

IPL 2023 RR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने जा रहा है। ये इस सीजन का 52वां मैच है जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। आइए देखते हैं इस मुकाबले के लिए टॉप बॉलर कौन हो सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद फेंटेसी टीम टॉप बॉलर-
1. ट्रेंट बोल्ट- ये बाए हाथ के के बेहतरीन पेसर राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से खेलते हैं। जब इस सीजन में यह दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने थी तो बोल्ट ने 4 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 21 रन देकर दो विकेट लिए थे। वे सनराइजर्स हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी को भी 17 गेंदों पर दो बार आउट कर चुके हैं।
2. युजवेंद्र चहल- आरआर के इस लेग स्पिनर ने जब अंतिम बार हैदराबाद के खिलाफ खेला था तो उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। वह सनराइजर्स के खिलाफ 18 मैच में 24 विकेट ले चुके हैं।
3. भुवनेश्वर कुमार- भुवी काफी अनुभवी हैं और अचानक खराब फॉर्म में दिखाई दे रहे जोस बटलर बल्लेबाज को आज अपनी वेरिएशन से परेशान कर सकते हैं।
4. मयंक मारकंडे- ये लेग स्पिनर इस सीजन में हैदराबाद की टीम का बेस्ट स्पिनर साबित हो रहा है। मयंक ने अपनी टीम के लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैंं और उनका इकोनामी रेट 6.54 का है। वे आज की परिस्थितियों में बेहतरीन सकते हैं।
आरआर बनाम एसआरएच मैच की डिटेल्स- आईपीएल 2023 के सीजन में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला अपने होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर होगा जिसको आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं।
अंक तालिका में दोनों टीमो की स्थिति- राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में 10 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है तो वहीं सनराइजर्स ने 9 में से 3 ही मैच जीते हैं और वे सबसे फिसड्डी टीम हैं।












Click it and Unblock the Notifications