RR vs PBKS Match Prediction: आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा? जानें पूरी डिटेल
RR vs PBKS Winning Prediction: राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में भी रॉयल्स के जीतने के आसार नज़र आ रहे हैं।

RR vs PBKS Who will win today match: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुवाहाटी में मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन का यह आठवाँ मुकाबला है। राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक बड़े अंतर से जीती थी। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने केकेआर को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से हराया था। दोनों टीमों के बीच कुछ फैक्टर्स के तहत तुलना की जा सकती है। ऐसे में इस आर्टिकल में आज जीतने वाली टीम के बारे में प्रिडिक्शन किया गया है।
बल्लेबाजी विभाग
राजस्थान रॉयल्स इस मामले में पंजाब किंग्स की तुलना में आगे नज़र आती है। राजस्थान रॉयल्स के पास जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और देवदत्त पडीक्कल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दूसरी तरफ पंजाब की बल्लेबाजी शिखर धवन और भानुका राजपक्षे पर टिकी है। कुछ हद तक सैम करन भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस तरह पंजाब किंग्स की तुलना में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा यहाँ भारी दिखाई देता है।
गेंदबाजी और ऑल राउंडर विभाग
पंजाब किंग्स के पास गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर और सैम करन हैं। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट, अश्विन और चहल जैसे बड़े नाम हैं। चहल ने पिछले मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई थी। जेसन होल्डर राजास्थान रॉयल्स के ऑल राउंडर हैं और सिकंदर रजा पंजाब के ऑल राउंडर हैं। ऐसे में यहां दोनों टीमों का पलड़ा बराबर दिखाई देता है।
आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा
राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों बेहतरीन हैं और पंजाब किंग्स के ऊपर भारी पड़ती हैं। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं पंजाब ने केकेआर को डकवर्थ लुईस नियम से हराया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि आज का आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल्स जीतेगी। हालांकि यह एक प्रिडिक्शन है।












Click it and Unblock the Notifications