RR vs PBKS: राजस्थान और पंजाब के बीच आज होगी जोरदार टक्कर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

RR vs PBKS Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने अपने-अपने मैच जीतकर आईपीएल में धमाकेदार शुरुआत की है। इस मैच में कड़ी टक्कर हो सकती है।

IPL 2023 RR vs PBKS

RR vs PBKS Playing 11 Prediction: गुवाहाटी का बरसापाड़ा स्टेडियम चौके और छक्कों से आज गूँज उठेगा। इसमें राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अपने दो मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी। बाकी सभी घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने हैं। राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। पहले मुकाबले में रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। हैदराबाद को खुद के घर में पराजित होना पड़ा था। पंजाब ने केकेआर को पराजित किया था।

राजस्थान की टीम के ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं। उनके अलावा कप्तान संजू सैमसन भी धाकड़ फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए मामला आसान नहीं होगा। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की बैटिंग की पूरी जिम्मेदारी शिखर धवन, भानुका राजपक्षे के ऊपर रहेगी। दोनों के बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। सिकंदर रजा भी तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। गेंदबाजी विभाग में रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट और अश्विन के रूप में दो बड़े नाम हैं। वहीँ पंजाब के पास अर्शदीप सिंह और सैम करन के रूप में धाकड़ गेंदबाज हैं।

राजस्थान और पंजाब की टीमें

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, ध्रुव जुरेल, संदीप शर्मा , मुरुगन अश्विन, डोनावोन फरेरा, कुणाल सिंह राठौर, अब्दुल बासित, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, ओबेड मैककॉय, केसी करियप्पा, आकाश वशिष्ठ, एडम ज़म्पा, जो रूट।

पंजाब किंग्स टीम: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (कीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, अथर्व तायदे, मोहित राठी, शिवम सिंह, राज बावा, विध्वथ कावेरप्पा, कागिसो रबाडा, बलतेज सिंह।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+