RR vs PBKS Match Prediction: 4 खिलाड़ी जो आज करेंगे चौकों-छक्कों की बारिश, गेंदबाजों की होगी धुनाई
RR vs PBKS Match Score: राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले मैच में तीन बल्लेबाजों ने धुआंधार अर्धशतक जमाए थे, इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

RR vs PBKS Batters Prediction: आईपीएल में बुधवार शाम को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में मुकाबला होना है। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें पहला मैच जीतने के बाद दूसरा मैच जीतने की तलाश में हैं।
रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराया था। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने केकेआर को मात देते हुए बेहतरीन शुरुआत की थी। राजस्थान और पंजाब की टीम के चार ऐसे बल्लेबाजों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है, जो सबसे ज्यादा रन जड़ेंगे।
जोस बटलर
दोनों टीमों में अगर किसी खतरनाक बल्लेबाज का नाम लिया जाए, तो वह जोस बटलर है। जोस बटलर ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी। वह 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए थे। ऐसे में इस मैच में वह सबसे तेज रन ठोक सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल
बटलर का साथ देने के लिए जायसवाल भी तैयार हैं। पिछले मैच में दोनों ने शतकीय भागीदारी की थी। इस बार भी कुछ वही देखने को मिल सकता है। यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज हो सकते हैं। उनके पास पूरी क्षमता मौजूद है।
संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 55 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। इस बार भी उनके बल्ले से धाकड़ शॉट आने की उम्मीद की जानी चाहिए। सैमसन अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उनके बल्ले से सबसे ज्यादा रन आ सकते हैं।
शिखर धवन
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए राजस्थान के खिलाफ टॉप स्कोरर बन सकते हैं। आईपीएल में उनका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। केकेआर के खिलाफ वह धीमा खेले थे लेकिन यहां वह तेजी से बैटिंग कर टॉप बल्लेबाज बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications