RR vs PBKS: शिखर धवन के हाथों पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, भानुका राजपक्षे हुए रिटायर्ड हर्ट
अश्विन के ओवर में शिखर धवन के बल्ले से लगकर गेंद सीधे राजपक्षे के दाएं हाथ पर लगी, जिसके कारण उन्हें एक रन बनाकर ही मैदान से बाहर होना पड़ा है। दिग्गज बल्लेबाज के रिटायर्ड हर्ट होने से टीम को बड़ा झटका लगा है।

IPL 2023, RR vs PBKS: गुवाहाटी के बारासपरा स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जब जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान शिखर और प्रभसिमरन के जोड़ी ने अच्छी शुरुआत के साथ मैच को आगे बढ़ाया। प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस बीच अश्विन के ओवर में शिखर धवन के बल्ले से लगकर गेंद सीधे राजपक्षे के दाएं हाथ पर लगी, जिसके कारण उन्हें एक रन बनाकर ही मैदान से बाहर होना पड़ा है।
11वें ओवर में धवन के शॉट से लगी राजपक्षे को चोट
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पीबीकेएस के धुंरधर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान शिखर धवन के एक तेज ड्राइव लगाया जोकि पंजाब किंग्स के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे के बाएं हाथ की कलाई के बैंड के ऊपर जा लगा, राजपक्षे को इस दौरान गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उन्हें रिटायर हर्ट होने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह घटना पंजाब की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई, जब आरआर के स्पिनर आर अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे।
प्रभसिमरन सिंह ने लगाया आईपीएल का पहला अर्धशतक
धवन का शॉट लगने के बाद राजपक्षे मैदान में ही दर्द से कराहते हुए नजर आए। रिप्ले से पता चला कि उनके दाहिने हाथ पर गंभीर चोट लगी थी। इस घटना से पहले बल्लेबाजी करने आए प्रभसिमरन सिंह ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगाया। प्रभासिमरन ने शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत की और 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया।
राजस्थान को दिया 198 रन का टारगेट
पंजाब की शुरुआती बल्लेबाजी देखकर लग रहा था की पंजाब 200 के स्कोर को पार कर जाएगी, लेकिन टीम शिखर धवन और प्रभसिमरन के अर्धशतक के बाद भी 200 का स्कोर नहीं छू सकी। शिखर ने नाबाद 86 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन ने 60 रन बनाए। पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 197 रन बनाए है।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर- ऋषि धवन, अथर्वा तायेद, हरप्रीत सिंह भाटिया, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी
Recommended Video
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन):
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications