RR vs LSG: संजू सैमसन या केएल राहुल, असली बादशाह कौन? वीरेंद्र सहवाग ने किया बड़ा खुलासा

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants, kl rahul: आईपीएल में राजस्थान और लखनऊ के बीच होने वाले मुकाबले में संजू सैमसन के प्रदर्शन पर भी फैंस की नजरे बनी हुई है।

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants

RR vs LSG, 26th Match, Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आज 26वां मुकाबला खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीम के कप्तानों पर नजर रहेगी। केएल राहुल और संजू सैमसन के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

सहवाग ने कही यह बात: जयपुर में होने वाले इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मैच को लेकर कुच बातों का जिक्र किया है। सहवाग के मुताबिक संजू सैमसन की तुलना में केएल राहुल ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में राहुल ने फॉर्म में भी वापसी कर ली है।

सहवाग ने किया राहुल का समर्थन: केएल राहुल और संजू सैमसन को लेकर दिग्गजों के बीच अक्सर बहस देखने को मिलती रहती है। वीरेंद्र सहवाग ने केएल राहुल को सपोर्ट करते हुए उनके पक्ष में कुछ जरूरी बातें कही हैं। राहुल लंबे समय से भारतीय टीम के तीन फॉर्मेट खेल रहे हैं।

राहुल के पास ज्यादा अनुभव: सहवाग के मुताबिक लंबे समय से भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में बल्ले से रनों की बारिश करने वाले केएल राहुल का अनुभव संजू सैमसन से अधिक है। सहवाग ने कहा कि केएल राहुल ने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर अपने आपको भारतीय टीम में शामिल किया है।

सैमसन से कहीं बेहतर हैं राहुल: केएल राहुल की बल्लेबाजी पर भी अक्सर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन सहवाग ने कहा कि अगर आप भारतीय टीम में स्थापित करने की बात करते हैं, तो मेरा मानना है कि केएल राहुल संजू सैमसन से कहीं बेहतर हैं। उन्होंने टेस्ट मैच खेले हैं और कई देशों में शतक बनाए हैं।

लखनऊ-राजस्थान में जंग: लखनऊ और राजस्थान इन दोनों ही टीमों के लिए आईपीएल का यह सीजन शानदार रहा है। पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलने के बाद लखनऊ की टीम वापस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं राजस्थान की टीम जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिनमें 4 में जीत और एक में उसे हार झेलनी पड़ी है। वहीं लखनऊ ने 5 मैच खेले हैं जिनमें 3 जीते और 2 हारे हैं। लखनऊ की टीम 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान 8 अंक के साथ टॉप पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+