RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स का 4 साल बाद हुआ भव्य स्वागत, मामे खान ने एसएमएस स्टेडियम में बिखेरा सुरों का जादू

RR vs LSG: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लम्बे समय बाद आईपीएल मुकाबला हो रहा है, राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैदान है।

IPL 2023

RR vs LSG Match: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले का इंतजार हर किसी को था। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस मुकाबले को लेकर लोगों में उत्साह था। बुधवार को वह पल भी आ गया। राजस्थान रॉयल्स 4 सालों के बाद अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए मैदान पर उतरी। (Photo: RR/Twitter)

टीम चार साल बाद एसएमएस स्टेडियम में खेलने के लिए आई, तो इसके स्वागत के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। मशहूर गायक मामे खान के गानों की प्रस्तुति मैदान पर देखने को मिली। उनके अलावा लोक गीतों पर नृत्यांगनाओं ने भी डांस किया। मामे खान के गानों का फैन्स ने आनन्द उठाया।

एक तरह से राजस्थान रॉयल्स का स्वागत करने के लिए यह एक ओपनिंग सेरेमनी जैसा माहौल था। मामे खान ने टॉस से पहले अपने सुरों का जादू बिखेरा। फैन्स को भी अपनी टीम का इस तरह से स्वागत काफी पसंद आया। इस सीजन रॉयल्स का जयपुर में यह पहला मुकाबला है।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में साल 2019 में अंतिम बाद मुकाबला खेला था। इसके बाद कोरोना वायरस के कारण चीजें बदल गईं। घरेलू मैचों का कॉन्सेप्ट ही बदल दिया गया। इस वजह से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कोई मुकाबले नहीं खेले गए थे। इतने साल इंतजार के बाद दर्शकों के पास मौका आया है।

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। रॉयल्स ने 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है। अंक तालिका में भी राजस्थान रॉयल्स ने पहला स्थान हासिल किया है। टीम बेहतरीन फॉर्म में है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बाद में बैटिंग आसान होने की स्थिति को देखते हुए ऐसा किया गया। राजस्थान रॉयल्स की टीम में जेसन होल्डर को वापस लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+