RR vs LSG: बेहतरीन शुरुआत के बाद राजस्थान रॉयल्स की हार, लखनऊ ने दर्ज की चौथी जीत
RR v LSG Score in Hindi: राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

RR vs LSG Score in Hindi: राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन घरेलू मैदान पर खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल्स 155 रनों का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही। लखनऊ ने इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली। (Photo: LSG Twitter)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से बेहतरीन शुरुआत देखने को मिली। लखनऊ के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और काइल मेयर्स ने 82 रन जोड़े। इस बीच केएल राहुल 32 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
केएल राहुल के आउट होने के बाद आयुष बदोनी और दीपक हूडा जल्दी पवेलियन लौट गए। बदोनी ने ने 1 रन बनाया। दीपक हूडा के बल्ले से 2 रन आये। इस दौरान काइल मेयर्स क्रीज पर खड़े रहे। उनके बल्ले से रन भी आए। मेयर्स 42 गेंदों में 51 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।
लखनऊ के अन्य बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे। मार्कस स्टोइनिस ने 21 और निकोलस पूरन ने 28 रन बनाये। हालांकि ये दोनों खिलाड़ी टीम को बड़े स्कोर की तरफ नहीं ले जा पाए। लखनऊ की टीम 7 विकेट पर 154 तक ही पहुंची। रॉयल्स के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान के ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ने लखनऊ के गेंदबाजों की तगड़ी धुनाई कर दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की भागीदारी की। जायसवाल 34 गेंद में 44 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस का शिकार बने।
कप्तान संजू सैमसन ज्यादा देर तक नहीं टिके और आते ही वापस पवेलियन लौट गए। वह 2 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए, उनके पीछे बटलर 40 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद देवदत्त पडीक्कल ने रन बनाये लेकिन वह अंतिम ओवर में 21 गेंदों में 26 के स्कोर पर चलते बने। अंतिम तीन गेंद पर रॉयल्स को जीतने के लिए 14 रन चाहिए थे। ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले चलते बने। अंत में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन तक पहुँच पाई। लखनऊ ने सीजन की चौथी जीत दर्ज आकर ली।












Click it and Unblock the Notifications