VIDEO: यशस्वी जायसवाल ने रिवर्स स्वीप से जड़ा शानदार छक्का, शॉट देख धोनी-जडेजा भी हैरान
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, Yashasvi Jaiswal: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया।

RR vs CSK, 37th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मैच में यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौके-छक्के की बरसात की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 202 रन बनाए। चेन्नई को जीत दर्ज करने के लिए 203 रन बनाने होंगे।
राजस्थान की शानदार शुरुआत: यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने आकाश सिंह के पहले ही ओवर के पहली दो गेंदों पर चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। राजस्थान ने पारी के पहले ही ओवर में 14 रन बटोरकर चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की।
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक: यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का सिलसिला पूरे पावरप्ले में जारी रखा। पावरप्ले में राजस्थान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 64 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल ने 26 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। यशस्वी इस मैच में आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक लगाने में सफल रहे।
जडेजा की गेंद पर जड़ा छक्का: अपनी बल्लेबाजी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर रिवर्स स्वीप छक्का जड़ा। जायसवाल के इस शॉट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिवर्स स्वीप वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यशस्वी के शॉट ने किया हैरान: यशस्वी जायसवाल का रिवर्स स्वीप शॉट देखकर रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी हैरान रह गए। स्टेंड में बैठे दर्शकों ने भी यशस्वी के इस शॉट का खूब आनंद उठाया। यशस्वी को भारत का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है। आने वाले समय में वह भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं।
कप्तान संजू का नहीं चला बल्ला: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कप्तान संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। तुषार देशपांडे ने संजू सैमसन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। सैमसन 17 गेंदों में 17 रन ही बना सके। इसी ओवर में यशस्वी भी आउट होकर पवेलियन लौट गए।
जायसवाल ने बनाए 77 रन: राजस्थान के लिए सबसे अधिक रन यशस्वी जायसवाल ने बनाने का काम किया। यशस्वी 43 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 77 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications