RR vs CSK: चेन्नई-राजस्थान के मैच में लगेंगे चौके-छक्के, जानें आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा
RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमें संतुलित दिखाई दे रही हैं। एक कद मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।

RR vs CSK, Who will Today's Match: आईपीएल का 37वां मुकाबला गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन का दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले चेन्नई में भी इन टीमों के बीच टक्कर हुई थी। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।
इस बार राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। ऐसे में उनका प्रयास एक जीत हासिल करने का रहेगा। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स यही चाहेगी कि पिछले मैच में हार का हिसाब यहां पूरा किया जाए। चेन्नई की टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक कुल 5 मैच खेले हैं। इन मैचों में चेन्नई ने 10 अंक हासिल करते हुए टॉप स्थान पॉइंट्स टेबल में बनाया है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने भी अब तक 4 मैचों में जीत दर्ज करते हुए तालिका में तीसरा स्थान दर्ज किया है। यहाँ मैच प्रिडिक्शन के बारे में जाना जा सकता है।
RR vs CSK, बल्लेबाजी विभाग
इस विभाग में दोनों टीमें बराबर दिख रही हैं। चेन्नई के पास ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्क्य रहाणे, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी हैं। राजस्थान के पास जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और देवदत्त पडीक्कल जैसे बड़े खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों के पास धाकड़ बल्लेबाज हैं।
RR vs CSK, गेंदबाजी विभाग
यहां राजस्थान रॉयल्स की टीम भारी दिखाई देती है। राजस्थान के पास ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, चहल और अश्विन के अलावा एडम जैम्पा है। चेन्नई की टीम में तुषार देशपांडे, तीक्ष्णा और पथिराना हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास गेंदबाजी विभाग में ज्यादा ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई थोड़ी पीछे है।
आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा
तुलना के अनुसार देखा जाए तो राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में जीत मिलनी चाहिए। पिछले मैच में भी रॉयल्स ने चेन्नई को हराया था। हालांकि बाद में बल्लेबाजी करते हुए भी जीत दर्ज की जा सकती है। जयपुर की पिच दोनों पारियों में समान रहेगी। ऐसे में दोनों टीमों में बराबरी भी देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications