Aaj Ka IPL Match: नहीं चला चेन्नई के बल्लेबाजों का बल्ला, राजस्थान ने CSK को 32 रन से हराया

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Toss Updates: राजस्थान के खिलाफ चेन्नई को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की यह दूसरी हार है।

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings

RR vs CSK, 37th Match, Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी जगह बना ली है। 203 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 29 ओवर में छह विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। शिवम दुबे ने टीम के लिए अर्धशतक जड़ा।

पावरप्ले में रही धमी: डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स को धीमी शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाज ने पावरप्ले में सिर्फ 42 रन जोड़े। एडम जम्पा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर डेवोन कॉनवे को संदीप शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। चेन्नई ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 42 रन बनाए थे।

टॉप ऑर्डर फ्लॉप: इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। एडम जैम्पा ने डेवोन कॉनवे को संदीप शर्मा के हाथों 8 के स्कोर पर आउट किया। ऋतुराज गायकवाड़ 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। जबकि अजिंक्य रहाणे को जोस बटलर के हाथों कैच आउट करा टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

राजस्थान ने बनाए थे 203 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेहबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। अंत के ओवरों में ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने राजस्थान के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत ही राजस्थान की टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रहा।

जुरेल और देवदत्त ने जीता दिल: बीच के ओवरों में राजस्थान की टीम के बल्लेबाजों ने रन रेट को नीचे गिरा दिया था। जिसके बाद ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने पांचवें विकेट के लिए 21 गेंदों में 48 रन की पार्टनरशिप की। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश लगा दी और राजस्थान को मजबूत टोटल तक पहुंचाया।

राजस्थान ने रचा इतिहास: राजस्थान की टीम ने आईपीएल में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इतिहास रचने का काम किया। जयपुर के इस मैदान पर यह राजस्थान का हाईएस्ट टोटल है। वहीं राजस्थान ने आईपीएल में कभी भी 200 से अधिक रन बनाने का बाद मैच गंवाया नहीं है।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, एम जम्पा, युजवेंद्र चहल।

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, आकाश सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+