RR vs CSK: धोनी धमाके को बेताब फैन्स, राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की ये प्लेइंग इलेवन हो सकती है

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बदलाव की संभावना कम ही है।

RR vs CSK

RR vs CSK Playing 11 Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले कुछ मुकाबले अपने ही स्टाइल में समाप्त किये हैं। अब एक बार फिर से चेन्नई की टीम मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। आज जयपुर में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मेजबान राजस्थान रॉयल्स के टीम से होना है। रॉयल्स का जयपुर में दूसरा मुकाबला है।

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक मैच चेपॉक स्टेडियम में हुआ था। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उसका बदला चेन्नई सुपर किंग्स लेना चाहेगी। हालांकि रॉयल्स भी इस सीजन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में चेन्नई के लिए काम आसान नहीं होगा।

जोस बटलर पिछले कुछ मैचों में नहीं चले हैं। इस मैच में उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। बटलर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में रन बनाये थे। ऐसे में इस बार भी उनके रन आने चाहिए। राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका बल्ला चलना अहम है।

बटलर के अलावा रॉयल्स के लिए कप्तान संजू सैमसन और ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी अब तक अपना अहम योगदान दिया है। ध्रुव जुरेल ने निचले क्रम से प्रभावित करने वाला कार्य किया है। चेन्नई की टीम भी बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे आदि खिलाड़ियों ने अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी उनका बल्ला चलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।


RR vs CSK मैच संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, संदीप शर्मा एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, रविन्द्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, आकाश सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+