RR vs CSK: यशस्वी के शानदार आगाज के बाद आरआर का बढ़िया अंजाम, 'ध्रुव' तारे की तरह चमके जुरेल
RR vs CSK Today Match: आईपीएल के मैच नंबर 40 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए हैं।

IPL 2023 RR vs CSK Match in Hindi: आईपीएल 2023 के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पहली पारी में यशस्वी जयसवाल की शानदार बल्लेबाजी का गवाह बना और अंत में ध्रुव जुरैल और देवदत्त पडिक्कल ने बढ़िया पारिया खेली।
बढ़िया आगाज, शानदार अंजाम- राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। हालांकि मेजबानों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की शुरुआत की थी, मध्यक्रम उतना ही लड़खड़ा गया। पर अंत में शानदार फिनिशिंग हुई।
इससे पहले यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की जोड़ी बहुत बढ़िया टच में दिखाई दी और जायसवाल ने केवल 26 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर डाली। जायसवाल ने आकाश के पहले ओवर में ही 3 चौके जड़ दिए थे।
बटलर फिर फीके रहे- पहले पॉवरप्ले में शुरुआती 3 ओवर में 42 रन आए थे लेकिन बाद के 3 ओवर में केवल 22 रन आए और इसका कारण थे जोस बटलर जिन्होंने 21 गेंदों पर 27 रनों की धीमी पारी खेली। बटलर पिछली तीन पारियों में केवल 40 ही रन बना पाए थे। ऐसा लगता है उनकी सुनहरी फॉर्म गायब हो चुकी है।
तुषार देशपांडे का जलवा जारी- बटलर की पारी का अंत जडेजा ने शिवम दुबे को कैच कराकर किया। जॉस बटलर ने 4 चौके लगाए। इसके बाद युवा गेंदबाज तुषार देशपांडे ने बताया कि फेंटेसी क्रिकेट में वे इतना हाई रेट कर रहे हैं।
इस सीजन में लगातार विकेट लेकर सबको चौंकाने वाले देशपांडे ने एक ओवर में ही संजू सैमसन और जायसवाल को आउट करके राजस्थान की पारी को बहुत बड़ा झटका दिया।
कंसिस्टेंट ना होना संजू की सबसे बड़ी प्रॉब्लम- सैमसन ने 17 गेंदों पर 17 रन बनाए। उसी ओवर में यशस्वी जायसवाल अजिंक्य के हाथों कैच आउट हो गए। जायसवाल ने 43 गेंदों पर आठ चौके और 4 छक्के लगाते हुए 77 रनों की तूफानी पारी खेली। ये उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।
सिमरोन हेटमायर का फॉर्म भी बिगड़ गया है- इसके बाद पिछले दो मैचों से लगातार निराश कर रहे सिमरोन हेटमायर इस बार भी 10 गेंदों पर 8 रनों की निराशाजनक पारी खेलकर आउट हुए क्योंकि उनको महेश तीक्ष्णा ने बोल्ड कर दिया। यहां से राजस्थान की पारी दबाव में आती दिखने लगी थी।
देवदत्त पडिक्कल फॉर्म में हैं- लेकिन फिर देवदत्त पडिक्कल ने बताया कि वे इस सीजन की अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्हें इतने निचले क्रम पर बल्लेबाजी देना कोई अच्छा फैसला नहीं है।
Recommended Video

ध्रुव तारे की तरह चमके जुरेल- उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर रहे पथिराना पर कुछ ट्रिकबाजी वाले शॉट्स खेले जो रनों के लिए गए। देवदत्त 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। ध्रुव जुरैल ने एक बार फिर से बताया कि वे भविष्य के बड़े हिटर हैं। इस खिलाड़ी ने महज 15 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 पार करने में सबसे अहम भूमिका अदा की।
गेंदबाजी की बात करें तो मथिशा पथिराना बढ़िया गेंद डालकर भी 4 ओवर में 44 रन खर्च कर गए और कोई विकेट नहीं मिला। तुषार देशपांडे अलग ही रथ पर सवार दिख रहे हैं जिन्होंने आज 4 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए।
महेश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट लिया। लेकिन मोइन अली को 2 ओवर में 17 रन देकर कोई विकेट नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications