Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - राजस्थान vs चेन्नई
IPL 2023 Kal Ka Match, RR vs CSK Kaun Jita: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को हरा दिया है।

IPL 2023 Kal Ka Match, RR vs CSK Kaun Jita: धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। संजू सैमसन की टीम ने चेन्नई को 32 रन से हरा दिया है। राजस्थान ने चेन्नई को इस सीजन दूसरी बार हराने का काम किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टारगेट को हासिल करने से एक बार फिर चूक गई।
चेन्नई के बल्लेबाज नाकाम: 203 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हार झेलनी पड़ी है। टीम ने शुरुआत काफी धीमी की। पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में चेन्नई की टीम सिर्फ 42 रन ही बना सकी थी। राजस्थान ने पावरप्ले में 64 रन बनाए थे और यही फासला दोनों टीमों के बीच जीत और हार का सबसे बड़ा फर्क रहा। चेन्नई की ओर से शिवम दुबे ने कमाल की बल्लेबाजी की।
अर्धशतक से चूके ऋतुराज: चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस मुकाबले में अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। गायकवाड़ 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा ने गायकवाड़ को आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। इससे पहले जैम्पा ने डेवोन कॉनवे को संदीप शर्मा के हाथों कैच कराया।
राजस्थान ने बनाए 200 से अधिक रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा था। राजस्थान की टीम ने अपने होमग्राउंड में पहली बार 200 से अधिक रन बनाने का काम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 202 रन बनाए।
ध्रुव जुरेल ने खेली ताबड़तोड़ पारी: इस मैच में शिमरोन हेटमायर फ्लॉप रहे। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी को अपने कंधे पर उठाने का काम किया। ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने पांचवें विकेट के लिए 21 गेंदों में 48 रन की साझेदारी निभाई। ध्रुव 15 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
यशस्वी का चला बल्ला: राजस्थान को 200 के पार पहुंचाने में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बहुत बड़ा हाथ रहा। यशस्वी 43 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 77 रन बनाकर कैच आउट हो गए। यशस्वी के आईपीएल करियर का यह सबसे बड़ा स्कोर रहा। यशस्वी ने मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश की।












Click it and Unblock the Notifications