RR vs CSK: पीली जर्सी पहनकर फैंस ने फिर किया धोनी का सम्मान, प्यार देख भावुक हो गए थे माही
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Toss Updates: राजस्थान के खिलाफ चेन्नई का मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे हैं।

RR vs CSK, 37th Match, Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स के घर पर अक्सर उनके फैंस की संख्या ज्यादा रहती है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान पीली जर्सी में बड़ी तादाद में स्टेडियम के अंदर फैंस नजर आए। फैंस इस दौरान जोर-जोर से धोनी-धोनी का नारा भी लगा रहे हैं।
धोनी के दीवाने हैं फैंस: यह इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। यही वजह है कि फैंस की तरफ से धोनी को भरपूर प्यार मिल रहा है। धोनी की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं पूरी दुनिया है। कैप्टन कूल के दीवाने अक्सर माही का पोस्टर लेकर स्टेडियम में मुकाबला देखने पहुंच ही जाते हैं।
धोनी का क्रेज है बरकरार: महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में किसी तरह की कमी देखने को नहीं मिल रही है। फैंस अभी भी धोनी को उसी तरह सपोर्ट करते नजर आ जाते हैं जैसे जब भारत के लिए खेला करते थे। सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस की कई तस्वीरें वायरल हो रही है।
धोनी ने कही थी यह बात: केकेआर के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी होम ग्राउंड कोलकाता के इडेन गार्डन में धोनी के समर्थकों को बड़ी संख्या में देखा गया था। धोनी ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में दिल की बात कही थी। धोनी ने कहा था कि फैंस उन्हें ऐसा कर फेयरवल देने की कोशिश कर रहे हैं।
भावुक नजर आए: फैंस को लेकर अपनी बात रखते समय महेंद्र सिंह धोनी भावुक नजर आए थे। उन्होंने चेन्नई को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस के प्रति आभार जताया और कहा कि वे विदाई देने की कोशिश कर रहे हैं। धोनी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की थी।
राजस्थान की जबरदस्त शुरुआत: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। टीम ने सात ओवर में ही 75 रन जोड़ लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। राजस्थान की कोशिश चेन्नई के सामने बड़ा स्कोर बनाने की होगी।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, एडम जम्पा, युजवेंद्र चहल।
चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, आकाश सिंह।












Click it and Unblock the Notifications