RCB vs CSK: आरसीबी-चेन्नई मुकाबले को लेकर मारामारी, मिनटों में बिके गए सभी टिकट, धोनी-कोहली की होगी भिड़ंत

IPL 2023, RCB vs CSK match tickets sold out: आरसीबी के घरेलु मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके का सामना आरसीबी से होना है।

IPL 2023, RCB vs CSK

RCB Vs CSK match tickets on 17th April: चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस मैच को जीतने के लिए सुपरकिंग्स को 5 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर एमएस धोनी थे। संदीप शर्मा ने आखिरी गेंद सटीक यॉर्कर फेंकी, जिस पर धोनी सिर्फ एक रन ही बना सके। इस तरह चेन्नई को अपने घर पर राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

धोनी-कोहली के बीच होगी कांटे की टक्कर

17 अप्रैल यानी सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होना है। इस मुकाबले का इंतजार फैंस अभी से बेसब्री के साथ कर रहे हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग सबसे अधिक होने के कारण इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच अभी से क्रेज देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी मुकाबले को लेकर चर्चाएं शुरू कर दी गई है।

मिनटों में बिके गए सभी टिकट

आरसीबी और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले की अहमियत इसी बात से समझा जा सकता है कि मैच की सभी टिकट मिनटों में ही सोल्ड हो गए। फैंस के बीच जैसे ही खबर पहुंची तो मैच देखने की प्लानिंग करने वाले प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से मैच के सभी टिकटों के बिक जाने की जानकारी शेयर की है। इस खबर के सामने आने के बाद कुछ फैंस बेहद मायूस हैं।

चेन्नई से पहले दिल्ली से होगा सामना

चेन्नई से पहले आरसीबी की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को अपने होमग्राउंड पर एक मुकाबला खेलने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 में अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। जबकि आरसीबी की टीम ने मुंबई को हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया था। लेकिन इसके बाद केकेआर और लखनऊ के खिलाफ टीम को हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए शनिवार को होने वाला मुकाबला बेहद अहम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+